Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

टॉयलेट आया है उतरने दो… इस बात पर गुस्साए कंडक्टर ने मजदूर को नीचे फेंका, पिछले पहिए से कुचलकर मौत, गुस्साए लोगों ने बस पर किया पथराव

0 404

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बरेली

मजदूर की मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया.वहीं, घरवाले बस ड्राइवर और कंडक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझा कर शांत कराया. बताया जा रहा है कि मौके से मजदूर का सामान भी गायब है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां जयपुर में मजदूरी करने जा रहे मजदूर को मामूली विवाद में डबल डेकर बस के कंडक्टर ने नीचे फेंक दिया. जिससे बस के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मजदूर की मौत के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर फरार हो गए. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

- Advertisement -

UP: टॉयलेट आया है उतरने दो...कंडक्टर ने मजदूर को बस से नीचे फेंका, मौत |  Bareilly road accident Conductor throws laborer down from bus, dies | TV9  Bharatvarsh

दरअसल, पीलीभीत जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले विजयपाल दीपावली पर अपने घर आए थे और वह अपने घर से राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि विजयपाल अपने परिवार पत्नी व भतीजे के साथ वह एक निजी बस से जयपुर के लिए निकले और देर रात बस बरेली आई. विजयपाल को रास्ते में लघु शंका लगी तो उन्होंने कंडक्टर से बस रोकने को कहा, तो उसने बस रोकने से इनकार कर दिया. जब विजयपाल जिद करने लगे तो कंडक्टर ने बरेली के पीलीभीत बाईपास के थाना क्षेत्र संजय नगर मोड़ पर उसे धक्का दे दिया. जिसके बाद बस के पिछले पहिए के नीचे आने से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई.

विजयपाल को जमीन पर पड़ा खून से लथपथ देख उनकी पत्नी के होश उड़ गए और तुरंत ही उन्होंने राहगीरों की सहायता से पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. वहीं मौके से कंडक्टर और ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मजदूर के परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

घटना के बाद लगा लंबा जाम
बताते चलें कि मजदूर की मौत होने के बाद लंबा जाम लग गया और गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया. वहीं परिवार वाले और साथियों ने कंडक्टर और चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे और हंगामा भी किया. पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें समझाकर शांत कराया। भाई का आरोप है कि मजदूर का सामान भी गायब हो गया और उसका मोबाइल भी गायब है. पुलिस ने मोबाइल को सर्विलेंस पर लगवाने की बात कही है.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
पूरे घटना में थाना बारादरी के थाना प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि मजदूर के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शब को कब्जे में ले लिया. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Report By :- ANUSHKA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बरेली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309