Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

25 से झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, बचाव कार्य के लिये तैयारियां शुरू

0 462

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। यह सोमवार शाम तक ‘यास’ नामक तूफान में बदल जाएगा। ‘यास’ 26 मई की शाम तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस तूफान का असर झारखंड में भी दिखेगा। रेलवे गार्डेनरीच कोलकाता ने बंगाल, ओड़िशा और झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही रेलवे ट्रैक व संपत्ति की भारी नुकसान होने की आशंका जताते हुये राहत व बचाव कार्य के लिये तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बंगाल व ओडिशा के इलाकों से चलने व गुजरने वाली 78 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है.

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी.. सोमवार को प्रदेश के कई  इलाकों में अति बारिश की संभावना.. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.. - CG Metroमाैसम विभाग ने 25 से 28 मई के बीच पूरे झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। माैसम विभाग विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 मई काे रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं अगले दिन 26 मई काे इसमें 13 डिग्री तक गिरावट अा सकती है। इस दाैरान 50 से 60 किलाेमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। शनिवार काे भी रांची में तापमान चार डिग्री तक गिरकर 32 डिग्री पर पहुंच गया।

- Advertisement -

तूफान के पीछे-पीछे पहुंचेगा माॅनसून

  • ​​​​​समुद्री सतह पर यास तूफान की उम्र 48 से 50 घंटे तक रहेगी।
  • समुद्र से मिली नमी के साथ इसकी चक्रीय गति लगातार बढ़ती रहेगी।
  • तटाें से टकराते समय हवाओं की गति 120 किमी प्रति घंटा रहेगी।
  • तूफान के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास वाले इलाके और सिक्कम में भारी बारिश की आशंका।
  • यास जैसे-जैसे तटाें की ओर बढ़ेगा, अपने पीछे खालीपन छाेड़ता जाएगा। यही खालीपन माॅनसून काे खींचेगा।

रेलवे अलर्ट पर, हटिया-पुरी सहित कई ट्रेनें रद्द

Good news! Railways to start 32 new trains from this month, check complete  list hereचक्रवाती तूफान यास की आशंका काे देखते हुए रेलवे अलर्ट पर है। झारखंड से हाेकर गुजरने वाली कई ट्रेनाें काे 23 से 26 मई तक रद्द कर दिया गया है। धनबाद रेल डिवीजन के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 से 26 मई तक और नई दिल्ली-पुरी स्पेशल ट्रेन 23 से 25 मई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन भी नहीं चलेंगी। वहीं हटिया-पुरी स्पेशल ट्रेन भी 25 से 28 मई तक रद्द रहेगी।

Report By :- MUSKAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309