Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

15 साल की लड़की को पहले नशे की लत लगाई फिर उतार दिया ड्रग्स के धंधे में

0 700

NEWS DESK, NATION EXPRESS, भोपाल

अभी तक भोपाल के प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ड्रग्स की सप्लाई की खबरें आती थी लेकिन आज एक ऐसा खुलासा हुआ है जिससे पता चलता है कि ड्रग्स माफिया भोपाल की गली-गली तक पहुंच गया है। 15 साल की एक लड़की से उसकी मां की उम्र की एक महिला ने मौसी बनकर जान पहचान बढ़ाई, फिर उसे नशे का आदी बना दिया। इसके बाद उसे गंदे धंधे में उतार दिया गया।

मासूम लड़कियों को शिकार बना रहा है ड्रग्स माफिया 

- Advertisement -

चर्चित हरियाणवी मॉडल और एक्टर्स माही चौधरी का ड्रग्स लेते हुए हो रहा है वीडियो वायरल (देखे वीडियो) - SuryaTimesलड़की की उम्र 15 साल है। वह ऐशबाग में रहती है। ड्रग्स माफिया की एक बंदी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा में रहती है। किसी महिला ने 15 साल की लड़की के साथ जान पहचान बढ़ाई, फिर उसे अपने घर बुलाने लगी। लड़की, महिला को मौसी कहकर पुकारती थी। मुंह बोली मौसी उसे घर पर बड़े प्यार से खाना खिलाती थी। लड़की अनजान थी कि उसके खाने में ड्रक्स मिलाया गया था। लड़की को पता ही नहीं चला उसे कब ड्रग्स की लत लग गई। उसे तो बस मौसी के घर का खाना पसंद था। जिस दिन वह मौसी के यहां खाना नहीं खाती थी, उसे बहुत बुरा लगता था। वह अक्सर मौसी के घर जाने लगी।
नशे की लत को पूरे करने के लिए पड़ोसी के 13 साल की बच्ची को रेप के लिए बेच  दिया इन दोनों महिलाओं ने। उसके बाद जो हुआ वह आपको हैरान करखाना खाने के बाद लड़की मौसी के घर ही सो जाती थी। महिला को जब विश्वास हो गया कि लड़की ड्रग्स की आदी हो चुकी है तो उसने प्लान पर काम करना शुरू किया। नशे की हालत में 1 दिन इमरान नाम के लड़के ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद छोटे इमरान नाम के लड़के ने भी उसके साथ रेप किया और फिर यह सिलसिला शुरू हो गया। लड़की को कई ग्राहकों के पास भेजा गया। लड़की को पता चल चुका था कि वह नशे की लत का शिकार हो चुकी है लेकिन उसके पास अब कोई रास्ता नहीं था। 5 महीने तक यह सब कुछ चलता रहा।

भोपाल में ड्रग्स के रैकेट का खुलासा कैसे हुआ 

जब लड़की की मां को पता चला कि उनकी बेटी नशे की लत का शिकार हो चुकी है तो उन्होंने अपने परिचितों से इसके इलाज के बारे में बात की। इसी प्रक्रिया में उन्हें नशा मुक्ति केंद्र का पता चला। नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलिंग के दौरान लड़की ने अपनी सारी कहानी बयां कर दी। नशा मुक्ति केंद्र, बाल कल्याण समिति और गौरवी संस्था होते हुए यह मामला अब पुलिस के पास है। देखते हैं माफिया के खिलाफ काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार और भोपाल पुलिस क्या ड्रग्स के माफिया तक पहुंच पाएगी।

 

Report By :- SNEHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309