Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CM हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन आवास के बाहर गैंगवार, मारा गया कुख्यात कालू लामा, घटना के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका

0 599

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

घायल तीन युवकों को भेजा गया अस्पताल, मची अफरातफरी

रांची के मोरहाबादी के हाई सिक्योरिटी जोन में आज दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी है, इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर सीएम आवास है.

रांची के लालपुर थाना स्थित शिबू सोरेन आवास के बाहर गुरुवार को हुई फायरिंग गैंगवर है। इसमें रांची का कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया है। RIMS में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। 7 दिसंबर को ही वह जेल से बाहर आया था।

- Advertisement -

Firing at Morhabadi ground of Lalpur police station area Ranchi, one died ANNगुरुवार को वह एदलहातू से अपने भाई व परिजनों के साथ लौट रहा था। इस दौरान मोरहाबादी के पास अज्ञात स्कूटी सवार ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वहीं इस घटना में उसका भाईराजू लामा और दोस्त बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज RIMS में चल रहा है।

पुलिस को थी आशंका, उसके बाहर आने पर बिगड़ेगी कानून व्यवस्था
रांची पुलिस को इस बात की आशंका पहले से थी कि कालू लामा के बाहर आने पर रांची की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके लिए वह उस पर गुंडा एक्ट लगाना चाहती थी। पुलिस ने दो बार प्रस्ताव तैयार कर DC के पास भेजा, लेकिन बोर्ड के द्वारा दोनों बार प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। पुलिस इस बात को साबित नहीं कर पाई कि कालू लामा के जेल से बाहर निकलने पर शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।

घटना के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका।
जेल से भी रंगदारी मांगता था कालू लामा
कालू लामा जेल में बंद होने के बाद भी लोगों से रंगदारी मांग रहा था। जेल से वह फोन कर कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देता था। रंगदारी नहीं देने पर वह अपने गुर्गो की मदद से उस पर हमला करवाता था। जेल में रहने के बाद भी कालू लामा के खिलाफ लालपुर और बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

कालू लामा के इशारे हुईं चर्चित घटनाएं :
1. रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी का करवाया मर्डर

लालपुर थाना क्षेत्र स्थित करमटोली के समीप दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी कुंदन सिंह को गोली मार दी गई। इलाज के क्रम में कुंदन की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले शूटर राज वर्मा की पहचान कर ली है। राज वर्मा कालू लामा के गिरोह का शूटर है।

Ranchi Firing Update; Three Injured Near SSP Residence | रांची के मोरहाबादी  में अपराधियों ने चलती कार पर बरसाई गोलियां, 3 लोग घायल;गैंगवार की आशंका -  Dainik Bhaskar

2. बात नहीं मानने पर जमीन कारोबारी के घर फायरिंग करवाया

गोंदा इलाके में मनीष ओझा के घर में कालू लामा के इशारे पर फायरिंग की घटना हुई थी। कालू ने मनीष को एदलहातू में जमीन का कारोबार करने से मना किया था। लेकिन मनीष ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो कालू के कहने पर सोनू शर्मा ने मनीष के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी।

3. पत्थर से कूच कर युवक को मार दिया था

कालू लामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर किट्टी नाम के युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी। कालू लामा को पुलिस ने रातू इलाके से पकड़ा था, लेकिन उसने अपनी पहचान छिपा ली और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फिर कुछ दिनों के बाद ही वह पकड़ा गया।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309