ENTERTAINMENT DESK, NATION EXPRESS, पटना
पानी- पानी गाने के भोजपुरी वर्जन से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। हम अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की बात कर रहे हैं। इनका एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाला है। इसका टीजर जारी किया गया है। टीजर जारी होते ही 24 घंटे के अंदर इसे 2.30 लाख से ज्यादा बार लोगों ने देखा है। इससे फैंस के इंतजार का पता लगाया जा सकता है।

- Advertisement -
सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया, ‘यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है। प्रेम का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है। प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट की तरह होगा। इसकी तैयारी जोर -शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा।’

बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं। इनकी ओर अब बॉलीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा था। इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए और साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। अब वेलेंटाइन वीक से पहले नया गाना धूम मचाने को तैयार है। भोजपुरी फिल्म और गानों के फैन इसका इंतजार कर रहे हैं।
Report By :- NEHA PANDEY, ENTERTAINMENT DESK, NATION EXPRESS, पटना