Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और मजबूत हो गई, नव-नियुक्त झारखंड प्रभारी का रांची में हुवा जोरदार स्वागत अविनाश पांडेय

0 439

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची 

झारखंड पहुंचे कांग्रेस के नए प्रभारी अव‍िनाश पांडेय, ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत

कांग्रेस पार्टी के नव-नियुक्त झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति या बड़े नेता के आने-जाने से पार्टी कमजोर नहीं होती है. अपने तीन दिवसीय रांची दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से एक उहापोह की स्थिति बनी थी. राजधानी रांची के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि उहापोह की स्थिति के बीच पार्टी नेतृत्व के कहने पर मैं झारखंड आया हूं.

- Advertisement -

रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और उमंग सिंघार, एयरपोर्ट  पर हुआ जोरदार स्वागत - Lagatarअपने दौरे के क्रम में मैं कांग्रेस पार्टी के विधायक, सभी जिलाध्यक्षों, झारखंड में पार्टी के मंत्रियों, पूर्व विधायकों, सांसदों के साथ बैठक कर एक आम सहमति बनाने की कोशिश करूंगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्णधार कार्यकर्ता होते हैं. उन्हें तरजीह देने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहुंगा. झारखंडमें पार्टी के संगठन और सरकार और पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर और प्रदेश स्तर तक की इकाई को और मजबूत बनाने की जरूरत है.

झारखंड में एक युवा नेतृत्वकर्ता की सरकार चल रही है. एक कामन मिनीमम प्रोग्राम बना कर सरकार चलानी चाहिए. उन्होंने कहा कि तय एजेंडों के आधार पर सरकार से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ पार्टी की झारखंड देश का सबसे अधिक राजस्व देनेवाला राज्य बने. राहुल गांधी औऱ सोनिया गांधी के नेतृत्व में झारखंड को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की संशय अथवा असहमति की स्थिति अब नहीं रहेगी. युवाओं को मौका दिया जायेगा. कांग्रेस के विधायकों को झारखंड की जनता के विश्वास और आस्था पर खरा उतरने की आवश्यकता है क्योंकि जनता ही भगवान है. जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के नेतृत्व को भरोसेमंद बनाने की जरूरत है. हमें कोई कमजोर नहीं कर सकता है. पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही झारखंड में सफलता पूर्वक सरकार चल रही है. केंद्र की सरकार ने सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर संशय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की. ऐसा सभी जगहों पर दिखा, चाहे वह राजस्थान हो, महाराष्ट्र हो, पंजाब हो अथवा गोवा हो. बहुमत प्राप्त सबसे बड़े दल को सरकार बनाने में सफलता नहीं मिली, पर जोड़-तोड़ कर एक बड़े राष्ट्रीय दल ने सरकार बनायी और कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी को सत्ता से दूर कर दिया. अभिनंदन समारोह को पार्टी के सह प्रभारी उमंग सिंघमार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय समेत अन्य नेता मंत्री मौजूद थे.

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309