Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के प्रतिष्ठित होटल से बड़े पैमाने पर मटका खेल रहे 12 शख्स चढ़े पुलिस के हत्थे, सरगना फरार, पूछताछ में कई चेहरे हो सकते हैं बेनकाब

0 432

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

होटल संचालक भी पुलिस हिरासत में

कई सफेदपोश के इशारों पर चल रहा थे होटल में मटका का खेल

होटल रांची के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है

रांची पुलिस मटका खेल रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसएसपी सुरेंद्र झा को सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र स्थित ओवर ब्रिज के पास बड़े पैमाने पर मटका का खेल खेला जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर एसएससी सुरेंद्र झा ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी करने का आदेश दिया. सिटी डीएसपी ने छापेमारी करते हुए 1 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया.

- Advertisement -

CMA closes hotel online booking investigation - GOV.UKउनसे पूछताछ की जा रही है. सिटी डीएसपी ने बताया कि बड़े पैमाने पर मटके का खेल खेला जा रहा था और हिरासत में लिये गये सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सरगना की तलाश में जुटी हुई है. सिटी डीएसपी ने बताया कि इस पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309