रांची के प्रतिष्ठित होटल से बड़े पैमाने पर मटका खेल रहे 12 शख्स चढ़े पुलिस के हत्थे, सरगना फरार, पूछताछ में कई चेहरे हो सकते हैं बेनकाब
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
होटल संचालक भी पुलिस हिरासत में
कई सफेदपोश के इशारों पर चल रहा थे होटल में मटका का खेल
होटल रांची के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है
रांची पुलिस मटका खेल रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसएसपी सुरेंद्र झा को सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र स्थित ओवर ब्रिज के पास बड़े पैमाने पर मटका का खेल खेला जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर एसएससी सुरेंद्र झा ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी करने का आदेश दिया. सिटी डीएसपी ने छापेमारी करते हुए 1 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया.
- Advertisement -
उनसे पूछताछ की जा रही है. सिटी डीएसपी ने बताया कि बड़े पैमाने पर मटके का खेल खेला जा रहा था और हिरासत में लिये गये सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सरगना की तलाश में जुटी हुई है. सिटी डीएसपी ने बताया कि इस पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI