Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार दरगाह कमेटी ने नेशन एक्सप्रेस के चैनल हेड गुलजार खान को सम्मानित किया

0 552

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

हजरत पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम के जन्म दिवस के मौके पर नेशन एक्सप्रेस के चैनल हेड गुलजार हुसैन खान को हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह में रिसालदार कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया, दरगाह के सदस्य मोहम्मद जावेद ने बताया कि नेशन एक्सप्रेस रांची के खबरों को काफी तवज्जो देता है और खासकर मुस्लिम मुद्दों को उठाकर सरकार के समक्ष पेश करता है रिसालदार दरगाह के सदस्य जावेद अहमद ने पगड़ी बांधकर चैनल हेड गुलजार खान को सम्मान दिया,

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह में उर्स का भी आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर भी कमेटी के सदस्य और नेशन एक्सप्रेस के चैनल हेड गुलजार खान ने तैयारियों का जायजा लिया कमेटियों के तरफ से नेशन एक्सप्रेस चैनल हेड गुलजार खान से आग्रह किया गया कि आपका चैनल हमेशा से उसको अच्छा कवरेज देता है इस बार भी हम उम्मीद करते हैं कि हमें आपके चैनल में पूरी जगह मिलेगी,  दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी राऊफ गद्दी ने खुशी जाहिर की है कि नेशन एक्सप्रेस धीरे-धीरे ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है,

- Advertisement -

चैनल हेड गुलजार खान ने कहा कि नेशन एक्सप्रेस हमेशा से खबरों की नई पहचान दिखाता रहा है हम हर गरीब की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचाते हैं ताकि गरीबों को उनका सही अधिकार मिल सके और उन्होंने दरगाह कमेटी से वादा भी किया कि इस उर्स में अपने चैनल में ज्यादा से ज्यादा कवरेज दिया जाएगा, सम्मानित होने के बाद चैनल हेड गुलजार खान ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार मजार पर नेयाज और फातिहा भी पढ़ा !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY REPORTER, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309