Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अमेजन के सीनियर मैनेजर मर्डर कांड में माया गैंग का नाम आया सामने : नाम-बदनाम, पता-कब्रिस्तान… 18 साल का है आरोपी, उम्र जीने की….. शौक मरने का, ख्वाहिश….डॉन बनने की

0 507

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

दिल्ली भजनपुर मर्डर केस में माया गैंग का नाम सामने आया है, पुलिस को शक है कि अचानक हुई किसी बहस की वजह से आरोपियों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी की पहचान किंग माया उर्फ समीर के रूप में की है.

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस पूरी घटना में हरप्रीत गिल के दोस्त गोविंद को भी गोली लगी है. बताया जा रहा है कि हरप्रीत अपने घर से महज 5 मिनट की दूरी पर थे जब उनके ऊपर 5 बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया. वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में एक संदिग्ध आरोपी की पहचान की है. आरोपी का नाम किंग माया बताया जा रहा है.

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत की हत्या कर दी गई. इस बात से उनके पूरे परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का कहना है कि हरप्रीत की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी बल्कि उसका व्यवहार सभी से बहुत अच्छा था. वहीं इस मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक हाल ही में बालिग हुआ है और उसे इलाके का डॉन बनने का शौक है.

firing in bhajanpura delhi amazon senior manager murder । फिर दहली राजधानी  दिल्ली, Amazon के सीनियर मैनेजर का मर्डर, आधी रात को 5 युवकों ने बरसाईं  गोलियां - India TV Hindi

माया गैंग पर हत्या का शक

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर किंग माया के नाम से आईडी बनाए हुए आरोपी असली नाम समीर है. माया पर पहले से भी हत्या समेत कई और मामले दर्ज हैं. पुलिस ने शक जाहिर किया है कि हरप्रीत की हत्या अचानक से हुए झगड़े की वजह से हुई है. आरोपी किंग माया पहले से ही अपराध की दुनिया में चर्चा में रहा है और इस इलाके में अपराध की दुनिया का बादशाह बनना चाहता है. आरोपी को बंदूक और तमंचों से खेलने का भी बहुत शौक है.

Firing in Delhi's Bhajanpura area, Amazon senior manager shot dead - Firing  in Delhi's Bhajanpura: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में फायरिंग, अमेजन के सीनियर  मैनेजर की गोली मारकर ह | Editorji Hindi

इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज

आरोपी किंग माया की इंस्टाग्राम आईडी चेक की गई तो उस पर कई वीडियोज और फोटोज मिली हैं जिनमें अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया है. कई रील्स में आरोपी बंदूक और तमंचे से अलग-अलग जगहों पर फायर करते हुए दिखाई दे रहा है. आरोपी कहीं हवा में फायर करते हुए दिख रहा है तो कहीं घर की खिड़की खोल कर उसमें से फायर करते हुए दिख रहा है. कई अलग-अलग तरह के हथियारों के साथ उसने अपने फोटोज अपलोड किए हुए हैं. इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उसने अपनी बायो में लिखा है – नाम – बदनाम, एड्रेस – कब्रिस्तान, उम्र जीने की शौक मरने का !!!!

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309