Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हो सकता है बड़ा खेला ! जेएमएम ओर कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी के संपर्क मे : महागठबंधन के सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी, 2 विशेष विमान बुक

0 598

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

महागठबंधन से दूर हो जाएगा मैजिक नंबर

शह-मात के खेल में कौन पड़ेगा भारी

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. हालांकि उन्होंने अभी तक सीएम पद की शपथ नहीं ली है. इसी बीच बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची पहुंच गए हैं. वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. हालांकि उन्होंने अभी तक सीएम पद की शपथ नहीं ली है. इसी बीच बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची पहुंच गए हैं. वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का दावा है कि विधायक भ्रमित हैं और चंपई सोरेन का समर्थन करने को तैयार नहीं हैं. दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस जिन 43 विधायकों को लेकर दावा कर रही है वह गलत है. लिहाजा झारखंड के ताजा सियासी घटनाक्रम पर बीजेपी बारीकी से नजर बनाए हुए है. कई नेताओं से बातचीत भी चल रही है. बता दें कि झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ही है. दूसरे नंबर पर बड़ी पार्टी बीजेपी है, अगर ऐसी स्थिति बनती है कि INDIA गठबंधन के कुछ विधायक जो झामुमो को  समर्थन दे रहे हैं, वह बीजेपी की तरफ आते हैं तो भाजपा के पास संख्या बल आ जाता है तो बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ सकती है.

- Advertisement -

हमसे भूल हो गई थी, अब प्रायश्चित कर रहा हूं : दीपक प्रकाश – Lagatar

जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी संकट पैदा हो गया है। हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और तकनीकी तौर पर फिलहाल कोई मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में चर्चा है कि विधायकों की अवैध खरीद-फरोख्त से बचने के लिए अब झारखंड के सत्ताधारी पार्टी के सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा सकता है। चर्चा है कि इसके लिए 2 विशेष विमान बुक किये गए हैं। अभी सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में मौजूद हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता बनाया गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और 47 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र भी सौंपा है। 

Jharkhand Political Crisis: नई सरकार बनाने का दावा पेश, JMM की सहयोगी  कांग्रेस बोली- हमारे साथ 47 MLA - News AajTakचंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
सत्ताधारी दल के विधायकों ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है लेकिन फिलहाल राजभवन की तरफ से उनको बुलावा नहीं आया है। विधायक सर्किट हाउस में बैठे राजभवन के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। तकनीकी तौर पर फिलहाल झारखंड में कोई मुख्यमंत्री नहीं है और ऐसे में विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका है। इसी के मद्देनजर झारखंड में सत्ताधारी दल के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी है। 

आज सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक होगी
इस बीच भाकपा (माले) विधायक विनोद सिंह ने बताया कि सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक होगी। वहीं, बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है। हमारे पास विधायकों का पूरा समर्थन है। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।    

Report By :- SHWETA AARYA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309