Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बंद के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बंद समर्थक उतरे सड़क पर

0 351

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के द्वारा बुलाया गया बंद का कुछ खास असर सड़को पर नही दिखा. बंद को लेकर राजधानी रांची के आसपास के इलाको में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही. राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में रैप और जिला के जवान शामिल थे. हालांकि बंद के दौरान भी आम दिनों की तरह ही जन-जीवन सामान्य रहा. बंद से जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया है.

- Advertisement -

राजधानी में कानून व्यवस्था पटरी पर रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च कई थाना क्षेत्र में निकाला गया. जगरनाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह अपने इलाके में फ्लैग मार्च किया, वही धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी थाना क्षेत्र में रैफ के प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. भाषा विवाद को लेकर बंदी के मद्देनजर बीआईटी ओपी क्षेत्र में थाना प्रभारी विपुलि ओझा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया.

बंद का धुर्वा में असर

भोजपरी, मगही, अंगिका एवं मैथिल भाषाई समर्थकों (कैलाश यादव) ने बंद बुलाया है. इसका असर पूरे धुर्वा में देखी जा रही है. धुर्वा के क्षेत्र में दुकानें-बजार बंद है. मगर शहर के अन्य क्षेत्रों में इस बंद का असर बेअसर देखा जा रहा है. हालांकि आज रविवार को दिन होने के कारण सड़क पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम ही है. हालांकि बंद समर्थक आज अपने-अपने समर्थक में सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया. बंद को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है. पुलिस प्रशासन की ओर से कहा कि किसी भी कीमत पर विधि व्यवस्था खराब होने नहीं दी जाएगी.  धुर्वा, हरमू, विद्यानगर आदि क्षेत्रों में बंद समर्थक सड़क पर उतरे. इस मौके पर कैलाश यादव, ठाकुर सागर वर्मा, सुबोधकांत, सुनील पांडेय, सुरेश राय, ऋषिकेश पाठक, अभय झा, कमलेश यादव, विष्णु चौबे, मुकेश वर्मा, उदय यादव, दीपक यादव, दीपक कुमार, सुनील शर्मा, रामानंद शर्मा, दिलीप वर्मा, चनरदीप मंडल, राजदेव सिंह सहित कई मौजूद थे.
भाषा विवाद बंद का धुर्वा में असर: बंद समर्थक उतरे सड़क पर
इन संगठनों ने किया है समर्थन
भोजुपरी भाषा समर्थकों का बंद भोजुपरी मगही मैथली, अंगिका मंच ने बंद कॉल किया है. इस बंद को मैथिली भाषा संघर्ष समिति, डीजल ऑटो चालक महासंघ, बस ऑनर्स एसोसिएशन, रांची महानगर महावीर मंडल,बस्ती बचाओ समिति,नौजवान छात्र मोर्चा व अन्य ने बंद का समर्थन किया है.
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309