Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

MORNING BIG NEWS : लालू यादव की तबियत काफी नाज़ुक, 80 % किडनी डैमेज, बेहद तनाव में जी रहे हैं लालू : डाक्टर, तेजस्वी-तेजप्रताप टेंशन में राजद परिवार

0 498

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव की सेहत में कोई सुधार नहीं है। उनकी किडनी पहले ही 80 प्रतिशत खराब हो चुकी थी। अब रांची रिम्स के डाक्टरों का कहना है कि पिछले 20 दिनों के भीतर उनकी किडनी और अधिक डैमेज हो गई है। उनकी किडनी के फंक्शन का स्तर पहले से ज्यादा गिर गया है। ताजा जांच रिपोर्ट के अनुसार क्रिटनीन बढ़कर 4.1 पहुंच गया है। वहीं, इजीएफआर 18 से घटकर 15.3 प्रतिशत हो गया है। डाक्टरों के अनुसार, उनकी सेहत सुधरने के बजाय खराब होती नजर आ रही है।

Improvement in health of RJD supremo Lalu Yadav - shift from CCU to ward :  राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार- सीसीयू से वार्ड में हुए शिफ्ट -  Navbharat Timesबीस प्रतिशत किडनी ही कर रही थी काम, अब…

- Advertisement -

मालूम हो कि रांची रिम्स के डाक्टर पहले ही कह चुके हैं कि लालू यादव की किडनी में अब कोई सुधार संभव नहीं है। उनको अब महज 20 प्रतिशत काम कर रही किडनी से ही जीवन यापन करना होगा। लेकिन अब इसमें भी तेजी से खराबी आने से डाक्टरों की चिंता बढ़ गई है। पहले डाक्टरों की टीम ने तय किया था कि लालू यादव की किडनी और अधिक खराब नहीं हो, इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लेकिन ताजा जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि डाक्टर किडनी बचाने में नाकाम दिख रहे हैं। उनका प्रयास कोई खास रंग नहीं ला रहा है।

नई जांच रिपार्ट ने रिम्स के डाक्टरों की भी बढ़ाई चिंता

राजद सुप्रीमो लालू यादव की किडनी की ईजीएफआर रिपोर्ट पिछली बार 18 फरवरी को आई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर डाक्टर उनकी सेहत का ख्याल रख रहे थे। उनको दवाएं दी जा रही थी। लेकिन अब जो नई जांच रिपोर्ट आई है, उसके हिसाब से डाक्टर दवा बदलने या दवा की खुराक पर नई एडवाइजरी जारी कर सकते है। रांची रिम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर की मानें तो तनाव के कारण भी किडनी बुरी तरह से प्रभावित होती है। पिछले बीस दिनों के भीतर लालू यादव की किडनी का और अधिक खराब होना इस बात की ओर इशारा है कि वह बेहद तनाव में जी रहे हैं।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309