Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सावधान: ओमिक्रॉन का हो चुका है कम्युनिटी स्प्रेड, बड़े शहरों में मचा सकता है हाहाकार, स्वास्थ्य मंत्री ने बजा दी खतरे की घंटी

0 443

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

ओमिक्रॉन वैरिएंट के कम्युनिटी स्प्रेड का दावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था के बुलेटिन में किया गया है। कहा गया है कि भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट कम्युनिटी स्प्रेड के चरण में आ चुका है

शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन…. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बजा दी खतरे की घंटी

संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है

मास्क और वैक्सीन ही हैं सबसे बड़ा हथियार

स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था INSACOG के ताजा बुलेटिन ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। संस्था की ओर से कहा गया है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने कम्युनिटी स्प्रेड चरण में पहुंच चुका है। कई महानगरों में ऐसा हो भी चुका है, जिस कारण तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ओमिक्रॉन का एक और नया वैरिएंट BA.2 के भी कई मामले देश भर में पाए गए हैं।

- Advertisement -

https://www.zee5.com/videos/details/shots-children-task-force-on-school/0-0-newsauto_24a8nqrp1h50  https://akamaividz.zee5.com/resources/0-0-newsauto_24a8nqrp1h50/list/270x152/00000005large6e60acb673904d858bfc7c5f4f211231.jpg  shots ...INSACOG की ओर से यह भी कहा गया है कि अब तक ओमिक्रॉन के मामले बिना लक्षणों वाले या फिर हल्के लक्षण वाले थे, लेकिन मौजूदा लहर में अस्पताल में भर्ती होने वाले और आईसीयू की आवश्यकता के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा एक नए वैरिएंट बी.1.640.2 के बारे में कहा गया कि, इसकी गहन निगरानी की जा रही है। अभी तक इसके तेजी से फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। वहीं भारत में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ेंगे मामले
संस्था की रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है और यहां पर तेजी से मामले सामने आने की संभावना है। बताया गया कि अब बाहर से आए व्यक्ति से संक्रमित होने वाले मामलों के बजाए आंतरिक संक्रमण के मामले सामने आएंगे।
ओमिक्रॉन वैरिएंट
मास्क और वैक्सीन ही हैं सबसे बड़ा हथियार
स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था की ओर से कहा गया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कम्युनिटी स्प्रेड से बचने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार, मास्क, सैनिटाइजेशन के अलावा टीकाकरण प्रमुख हथियार है। इसका पालन आवश्यक है।

Report By :- ANUJA AWASTHI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309