Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर : रांची में मां भवानी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0 414

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मोरहाबादी स्थित गीतांजलि क्लब दुर्गापूजा समिति ने राज दरबार के उत्सव थीम पंडाल का निर्माण किया है़ रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने राज दरबार उत्सव को अनुभव किया़ लाइटिंग भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. क्लब के मीडिया प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि पंडाल निर्माण पर 18 लाख रुपये का खर्च आया है, यहां वर्ष 1977 से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है़ समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता हैं. पंडाल के पीछे फ्लैट और दिव्यायन के समीप पार्किंग कर लोग पंडाल का दर्शन कर सकते हैं.

Patna: 'Kanya puja' marks Ashtami celebrations | Patna News - Times of Indiaहरमू पंच मंदिर का पूजा पंडाल. थीम है विलुप्त होते खेल व मोबाइल संस्कृति के कारण मैदान से दूर होते बच्चे़ पंडाल के बाहर और अंदर की गयी कलाकृति श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है़ पंडाल काल्पनिक है, लेकिन इसके ऊपर प्रदर्शित खेलों की आकृतियां मन मोह रही हैं. साथ ही मां की प्रतिमा भी भव्य और विशाल है़ लाइटिंग भी आकर्षित कर रही है. इसपर बनी आकृतियाें को श्रद्धालु निहार रहे हैं. समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि रविवार को 1.5 लाख से अधिक भक्तों ने पंडाल का भ्रमण किया. मुख्य पथ से सटे होने के कारण पंडाल तक पहुंचना काफी आसान भी है.

- Advertisement -

गीतांजलि क्लब का राज दरबार कर रहा आकर्षित

मोरहाबादी स्थित गीतांजलि क्लब दुर्गापूजा समिति ने राज दरबार के उत्सव थीम पंडाल का निर्माण किया है़ रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने राज दरबार उत्सव को अनुभव किया़ लाइटिंग भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. क्लब के मीडिया प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि पंडाल निर्माण पर 18 लाख रुपये का खर्च आया है, यहां वर्ष 1977 से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है़ समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता हैं. पंडाल के पीछे फ्लैट और दिव्यायन के समीप पार्किंग कर लोग पंडाल का दर्शन कर सकते हैं.

बकरी बाजारभारतीय युवक संघ बकरी बाजार के पूजा पंडाल में मां का भव्य दरबार भक्तों को रोमांचित कर रहा है़ यहां इस्कॉन के भव्य मंदिर का प्रारूप बनाया गया है़ सफेद व नीले रंग की रोशनी से जगमग पंडाल की भव्यता सबको आकर्षित कर रही है़ हर कोई सेल्फी लेने को आतुर है़ साथ ही यहां लगे झूले लगाये गये हैं. अभिभावकों संग बच्चे झूले का खूब लुत्फ उठा रहे हैं.

देवी दर्शन महोत्सव में महिषासुर मर्दिनी का हुआ मंचनश्री वैष्णवी शिव राम सेवा संस्थान की देवी दर्शन महायज्ञ महोत्सव समिति ने 11वें सामूहिक सहस्त्राधिक कलश स्थापना समारोह में महिषासुर मर्दिनी की जीवंत झांकी का मंचन किया. तरंग आध्यात्मिक कला उत्सव के अंतर्गत झारखंड व बंगाल के कलाकारों ने झांकी का मंचन किया. महिषासुर मर्दिनी का आरंभ चंडी वंदना के साथ हुआ. कलाकारों ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश और मां दुर्गा का अभिनंदन किया़ मालूम हो कि यहां 1111 कलशों की स्थापना की जाती है

Report By :- BUSHRA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309