CRIME DESK, NATION EXPRESS, धनबाद
जिले के महुदा थाना क्षेत्र के धनबाद – बोकारो मुख्य मार्ग भुरुगिया में गुरुवार की देर शाम पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में दो समुदाय के बीच जानकर मारपीट और पथरबाजी हुई. फायरिंग की भी सूचना है. घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके एक महिला भी है. दोनों घायलों को पुलिस इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच लायी है. स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है. जिसे लेकर कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है.

- Advertisement -
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर घटना घटी है. इससे लगभग दो माह पूर्व एक होटल में दोनों पक्ष भिड़े थे. उसी को लेकर गुरुवार को भी दो पक्ष भिड़ गए. जिसमें दोनों ओर से जमकर पथरबाजी हुई. फायरिंग की भी बात सामने आ रही है. दो पक्ष का झगड़ा दो समुदाय के झगड़े में तब्दील हो गया.जिसे देखते हुए इलाके में महुदा, कतरास समेत कई थाने की पुलिस सहित बाघमारा बीडीओ, सीओ पहुंच कर कैंप कर रहे हैं.

वहीं घायल एक महिला और एक पुरुष को धनबाद एएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भी तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थाने की पुलिस पहुंची हुई है. धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल में पहुंचे सरायढेला थाना प्रभारी ने बताया कि महुद में मारपीट की घटना हुई है. जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जो लंबे समय से चल रहा था
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, धनबाद