Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पुलिस को गृह मंत्री शाह के निर्देश, ऐसी कार्रवाई करें जो बने मिसाल, ताकि न हों ऐसी घटनाएं

0 354

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

जहांगीरपुर हिंसा मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो मिसाल बने। जिससे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

फोन पर पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश

- Advertisement -

अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि दोबारा दिल्ली में इस तरह की घटना ना हो पाए इसके लिए जो भी जरूरी कदम हैं, वो उठाए जाएं. वहीं मामले की तेजी से जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. बता दें कि दिल्ली में हिंसा के तुरंत बाद अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की थी और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे.

जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली पुलिस को गृह मंत्री शाह के निर्देश, ऐसी कार्रवाई  करें जो बने मिसाल, ताकि न हों ऐसी घटनाएंवृंदा करात ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
जहांगीरपुरी मामले में वृंदा करात और एम तिवारी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली गई यात्रा में लोग हथियारों से लैस थे। जिसमें कई लोग तलवारें, लाठियां और हथियार लिए हुए थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में दोनों ने घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा है कि शोभा यात्रा के दौरान इन हथियारों को खुलेआम लहराया गया।

मुख्य आरोपी सोनू उर्फ यूनुस गिरफ्तार
पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी सोनू उर्फ यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने लाया गया। 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दंगे के दौरान गोली चलाने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।

जहांगीरपुरी हिंसा में नया खुलासा: उपद्रवियों ने जमकर मचाया तांडव, 40 मिनट  तक दुकान के अंदर ही बंद रहा खौफजदा दुकानदारआयोजकों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, हनुमान जन्मोत्सव पर बिना अनुमति के जुलूस निकालने वाले आयोजकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दिल्ली प्रांत, मुखर्जी नगर जिला झंडेवाला के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आयोजकों ने पुलिस से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं ली थी। विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस कस्टडी भी बढ़ा दी गई है।  हिंसा मामले में रविवार को सात और आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। जिन्हें पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ रोहिणी कोर्ट ले जाया गया।

केजरीवाल को शर्म नहीं आती है इस तरह के बयान देने में- ओवैसी
हिंसा मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरा आरोप मुसलमानों पर लगा दिया। उनको शर्म नहीं आती है इस तरह के बयान देने में कि मुसलमानों ने पत्थर फेंके। जब चुनाव आते हैं तब आप सबके वोट लेते हैं और जब ऐसे मामले सामने आते हैं तब आप अपना असली चेहरा दिखाते हैं। सांप्रदायिक हिंसा उस वक्त ही होती है जब सरकार चाहती है। यहां पर भी सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा होने दी। सरकार के सामने सब कुछ हो रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर आती है। आज दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने खुद ये कहा है कि जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकाला गया उसकी इजाजत नहीं ली गई थी। जब जुलूस निकाला जा रहा था तब पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस तमाशा देखने के लिए बैठी थी? और जुलूस में हथियारों की क्या जरूरत थी?

जहांगीरपुर बवाल: उपद्रवियों की तलाश में वैज्ञानिक सुबूत जुटा रही पुलिस,  वीडियो और फोटो के अलावा इस तकनीक का लेगा सहारा

पुलिस टीम पर पथराव
सोमवार को जब पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू चिकना की पत्नी से पूछताछ और हिरासत के लिए जहांगीरपुरी पहुंची तो कुछ घरों से टीम पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद से इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए भी पहुंची है। हालांकि आरएएफ की अतिरिक्त तैनाती के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं। जब इस बारे में एडिशनल डीसीपी मयंक बंसल से ताजा पत्थरबाजी के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि, मुझे हालात का जायजा लेने दीजिए।

संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद से राजधानी अलर्ट मोड पर है। सभी संवदेनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हर जिले में पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमन कमेटियों के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। जमीयत-उलमा-ए-हिंद के लोग भी जहांगीरपुरी पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर शांति बनाए रखने की अपील की।

 

इन लोगों की गिरफ्तारी

पुलिस ने जहांगीरपुरी निवासी जाहिद (22), अंसार (35), शहजाद (33), मुख्तियार अली (28), आमिर (22), अकसर (26), नूर आलम (28), मोहम्मद असलम (22), जाकिर (22), अकरम (22), इम्तियाज (29), मोहम्मद अल (27), आहिर (35), मोहम्मद अली सेख (22), शेख सौरभ (42), सुकेन के पुत्र सूरज (21) व नीरज (19), सुकेन (45), सुरेश (43) व सुजीत सरकार (28) को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से चार एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने असलम व एक आरोपी को पिस्टल समेत दबोचा है। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के अलग-अलग ब्लॉक के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा करने, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, मारपीट, आगजनी, जानलेवा हमला, आपराधिक षड्यंत्र और ऑर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309