Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

फिर बोतल से बाहर आया CAA का जिन्न : अमित शाह बोले- कोरोना महामारी समाप्त होते ही लागू हो जाएगा CAA

0 357

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, कोलकाता

अमित शाह ने प. बंगाल के दौरे के दौरान सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर निशाने पर लिया। साथ ही कहा कि देश और जवानों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। 

गृह मंत्री अमित शाह ने प. बंगाल में रैलियां कर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला साथ ही देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। अमित शाह ने सिलिगुड़ी रैली में कहा कि बंगाल की जनता ने तीसरी बार सीएम ममता बनर्जी को जनादेश दिया, हमें लगा था कि दीदी बेहतर हो जाएंगी। लेकिन, दीदी के राज में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर कोई रोक नहीं लग पाई है। ममता दीदी को यह नहीं समझना चाहिए कि भाजपा पलटवार नहीं करेगी।

- Advertisement -

बीरभूम में प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजा? 
शाह ने कहा, जब भी देश भर में कोई घटना होती है तो वह एक प्रतिनिधिमंडल भेजती हैं, लेकिन उन्होंने बीरभूम में एक प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजा जहां 8 महिलाओं और एक बच्चे को जिंदा जला दिया गया था, क्या वे उनके लोग नहीं हैं?

CAA पर Breaking News, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा CAA को जमीन पर उतरकर  रहूँगा, ममता बनर्जी पर भी साधा निशान | Watch Video

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड19 की लहर समाप्त होगी, हम सीएए को जमीनी तौर पर लागू करेंगे। ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं, लेकिन सीएए एक हकीकत था, है और रहेगा।

आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अभेद्य बनाना हमारा लक्ष्य 
वहीं, हरिदासपुर में हुई जनसभा में अमित शाह ने देश की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। शाह ने कहा कि  मोदी सरकार का मूल लक्ष्य देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को अभेद्य बनाना है। हम अपने सैनिकों को सीमा सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। आज सतलुज, कावेरी और नर्मदा फ्लोटिंग बीओपी राष्ट्र को समर्पित है।

CAA Likely to Be Implemented from January 2021 : किसान आंदोलन के बीच CAA की  चर्चा, विजयवर्गीय बोले-अगले महीने लागू हो सकता है नागरिकता संशोधन कानून -  Navbharat Times

शाह ने कहा, मोदी सरकार ने ठान लिया है कि सीमा क्षेत्र में तैनात हमारे जवानों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। हम सैनिकों के परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Report By :- MITTALI SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, कोलकाता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309