NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अंजुमन इस्लामिया,रांची के प्रबंधन समिति की चुनाव प्रक्रिया पर रोक
जिला प्रशासन रांची द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक
चुनाव प्रक्रिया में बरती जा रही अनियमितता से सम्बंधित परिवाद पत्र के आलोक में डीसीएलआर एवं सीओ चान्हो को बनाया गया है निरीक्षी पदाधिकारी
निरीक्षी पदाधिकारियों के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक
माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग , कल्याण विभाग झारखण्ड श्री हफीजुल हसन द्वारा विभागीय सचिव को दिए पत्र के द्वारा दिए दिशानिर्देश के आलोक में लिया गया निर्णय
जांच प्रतिवेदन के पश्चात, की जाएगी अग्रेतर कार्रवाई
आख़िर अंजुमन इस्लामिया रांची के चुनाव पर रोक लग ही गई। वोटर लिस्ट में गड़बडी की शिकायत लगातार मिल रही थी। इस संबंध में अंजुमन के पदाधिकारियों समेत कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से वक्फ बोर्ड की निगरानी में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की थी। डीसी ने जांच के लिए दो सरकारी पदाधिकारी को जिम्मा सौंपा। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इस बीच 6 नवंबर को चुनाव कन्वीनर डॉ. सैयद इकबाल हुसैन ने चुनाव की घोषणा कर दी। 21-24 नवंबर तक चार दिनों तक वोटिंग होनी थी। इच्छुक प्रत्याशियाें ने नामांकन करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन कल विभागीय मंत्री ने चुनाव प्रक्रिया वक्फ बोर्ड या रांची डीसी की निगरानी में कराने का निर्देश दिया है। अब रांची जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए चुनाव पर रोक लगी दी है। बता दें कि अंजुमन मुसलमानों का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन माना जाता है। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने नजरबंदी के दिनों में रांची में इसकी स्थापना की थी।
- Advertisement -
रांची के कई तंजीम, मदरसा और मस्जिद के जिम्मेदारों ने अंजुमन चुनाव को रद्द किए जाना का स्वागत किया है, अलग अलग तंजीम के लोगो ने कहा की रांची के मुसलमान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग , कल्याण विभाग झारखण्ड श्री हफीजुल हसन का शुक्रगुजार हूं की उन लोगों ने मुसलमानों के ऊपर बहुत बड़ा एहसान किया है की अंजुमन को गलत हाथों में जाने से बचा लिया अब बेशक आने वाले दिन में अंजुमन चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और साफ सुथरा होगा
जिला प्रशासन रांची को अंजुमन इस्लामिया, रांची की प्रबंधन समिति के होने जा रहे चुनाव प्रक्रिया पर एतराज है। इसमें बरती जा रही अनियमितता के सबब चुनाव प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने उप समाहर्ता भूमि सुधार एवं अंचल अधिकारी, चान्हो को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बता दें कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने विभागीय सचिव को इस संबंध में दिशानिर्देश दिए थे। झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ ने संबंधित फाइल जिला प्रशासन को भेजी थी। इसके बाद ही प्रशासन ने उक्त निर्णय लिया है। आरोप की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI