Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

टीचर पर चढ़ा प्यार का खुमार : 16 साल के स्टूडेंट को लेकर हुई फरार

0 1,004

NEWS DESK,  NATION EXPRESS, नोएडा

नोएडा में एक 23 साल की टीचर का अपने 16 साल के नाबालिग स्टूडेंट पर दिल आ गया. जिसके बाद टीचर और स्टूडेंट दोनों फरार हो गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों तलाश शुरू कर दी है.

टीचर और स्टूडेंट के बीच प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा से प्रेम प्रसंग का बहुत अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक 23 साल की टीचर का अपने 16 साल के नाबालिग स्टूडेंट पर दिल आ गया. जिसके बाद टीचर और स्टूडेंट दोनों फरार हो गए हैं. नोएडा के सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले छात्र के पिता विजय शुक्ला काफी परेशान हैं. उन्होंने पहले अपने बेटे को तलाश किया, जब वो नहीं मिला तो मजबूर होकर पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. टीचर और स्टूडेंट की तलाश की जा रही है.

- Advertisement -

Big News: School Teacher Falls In Love With A Student, Makes Physical  Relations By Pretending To Be Married And Then Some Ace Happened | Just36  Newsपिता का आरोप है कि महिला टीचर ने उनके लड़के का अपहरण कर लिया है. सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 16 साल का बेटा उसी कॉलोनी में रहने वाली आयशा के पास ट्यूशन पढ़ने गया था. उसके बाद वो घर नहीं आया. दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है और न ही कोई लोकेशन मिल रही है.

ट्यूशन टीचर से प्यार - Tution Teacher Se Pyar - Episode 57 - NMF Oridinals  - YouTubeट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुआ प्यार, फिर फरार

लड़के के पिता का आरोप है कि टीचर उनके बेटे लेकर फरार हो गई है. पीड़ित ने कहा है कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लेडी टीचर का दिल अपने स्टूडेंट पर आ गया था. स्टूडेंट को ढूंढने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें गठित की हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि टीचर को स्टूडेंट से प्यार हो गया था. हालांकि पुलिस के हाथ अब तक कोई अहम सुराग नहीं लगा है.

Gandi baat | Tution Teacher Se Pyar | Mindhack - YouTubeचाची के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था बेटा

छात्र के पिता विजय शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा 15 जनवरी की दोपहर को अपनी चाची के घर पर जाने की बात कहकर निकला था. इसके बाद से नहीं आया. उसके दोनों फोन नंबर भी बंद जा रहे हैं. उनका आरोप कि ट्यूशन टीचर उनके बेटे को अगवा करके फरार हो गई है. विजय शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309