नोटों की खान वाली महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल के बहुत हैं क़िस्से और कहानी लेकिन उनकी मोहब्बत की कहानी और भी है तूफ़ानी
SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
30 करोड़ वाली महिला आईएएस अधिकारी का प्यार
पूछताछ के बाद भागने के लिए फाँदने लगा दीवार?
जिम में हुई थी दोस्ती… तलाक़ के पहले ही हुआ था प्यार
आईएएस को दिया था धोखा.. अब अंजाम भुगत रही है पूजा
- Advertisement -
नोटों की खान वाली मैडम के बहुत हैं क़िस्से और कहानी
लेकिन उनकी मोहब्बत की कहानी और भी है तूफ़ानी

ग़ालिब ने क्या खूब कहा है
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले।
बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।।
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का।
उसी को देख कर जीते है जिस काफ़िर पे दम निकले।।

कहते हैं 30 करोड़ वाली पूजा मैडम को भी तीन बार प्यार हो चुका है… चौथा और नए नए वाले प्यार से तो मिल ही चुके हैं आप.. नया प्यार है नोटों का बंडल.. लेकिन जरा पुरानी वाली किताब को आज खोलते हैं हम… जिसे देखकर आप भी बोल उठेंगे कमस से मोहब्बत का ऐसा अफ़साना तो जावेद अख़्तर, सलीम खान और गुलज़ार साहब भी ना लिख पाएँ..

वो गाना तो आपने सुना ही होगा ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतक़ाम देखेगी..30 करोड़ के नोटों के इस बंडल की मालकिन पूजा सिंघल पर ये लाइनें बिलुक्ल फ़िट बैठती है. अभी तलाक़ भी नहीं हुआ था उससे पहले पूजा सिंघल ने फ़ेसबुक पर मुलाक़ात कर अभिषेक झा के मोहब्बत में गिर पड़ी थी… मोहब्बत का ये अफ़साना शादी में ज़रूर आना फ़िल्म से भी ज़्यादा क्रिटिकल है.. बोले तो किसी डायरेक्टर को मिल जाए तो पूरी फ़िल्म ही बना डाले… शादी की कहानी आपको आगे बताएँगे पहले पूजा सिंघल के पहले पति और उनसे दूरी के बारे में जान लीजिए.

पूजा सिंघल के पहले पति का नाम है राहुल पुरवार
पूजा सिंघल के पति भी कम बड़े खिलाड़ी नहीं है
राहुल पुरवार पर टाटा से ही ढाई फ़ीसदी कमीशन माँगने का आरोप लग चुका है
राहुल पुरवार पर वर्ष 2020 में सरकारी फंड में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा था
तब वो बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक हुआ करते थे
हेमंत सोरेन की सरकार में उनसे जवाब तलब हुआ था
फ़िलहाल राहुल पुरवार भी झारखंड में ही तैनात हैं और स्टडी लीव पर चल रहे हैं.
राहुल पुरवार पर आरोप लगा था कि उन्होंने टाटा प्रोजेक्ट्स का 42 करोड़ का भुगतान इसलिए रोक रखा है, क्योंकि उन्हें इसके बदले ढाई प्रतिशत कमीशन चाहिए. राहुल पुरवार 1999 बैच के झारखंड कैडर आईएएस अधिकारी हैं. तो पूजा सिंघल 2000 बैच की. दोनों की नैना चार हुई हज़ारीबाग़ में… कहते हैं पूजा सिंघल हज़ारीबाग़ की एसडीओ हुआ करती थी और राहुल पुरवार वहाँ के… बस फिर क्या था. चट मँगनी पट ब्याह.. कुछ ही महीनों में रिश्ते को नया नाम मिल गया. लेकिन दो साल बाद ही झारखंड के ही एक अधिकारी इस रिश्ते के बीच डर फ़िल्म के शाहरूख खान बनकर कूद पड़े… आजकल वो अधिकारी भी झारखंड में ही है और बड़ा अच्छा ख़ासा विभाग सँभाल रहे हैं. तो बात पहुँच चतरा तक.. झारखंड का एक जिला है… पूजा मैडम चतरा की डीसी बन गई थी.. और लोग कहते हैं कि उस वक़्त चोरी छिपे जिनसे टाँका भिड़ा था ज़ोनल कमिश्नर रैंक पर पहुँच चुके थे. मुलाक़ात होती थी.. तो बात भी होती थी.. दीवारों के भी कान होते हैं. और एक कान से दूसरे कान ये ख़बर राहुल पुरवार के कान तक पहुँच गई… फिर तो ऐसा क्लेश मचा की मैडम ने सुसाइड करने की कोशिश भी की. लेकिन बचा ली गईं. बात तलाक़ तक आ गई और इसी बीच फ़ेसबुक पर पूजा सिंघल मैडम की ज़िन्दगी में आए अभिषेक झा…

इन दिनों चर्चा यह भी है कि तलाक से पहले ही पूजा और अभिषेक की दोस्ती गाढ़ी हो चुकी थी. जिसके बाद दोनों परिवार की सहमति से शादी भी हो गयी. लेकिन ईडी की छापेमारी ने दोनों के लिए एक नयी उलझन पैदा कर दी है
अभिषेक झा ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की डिग्री लेकर आए थे
अभिषेक झा और पूजा सिंघल के बीच दोस्ती हुई
फ़ेसबुक से दोस्ती हुई और जिम में पहली बार दोनों की मुलाक़ात हुई
ख़बर है कि बीते रविवार को लगभग 12 घंटे की पूछताछ के बाद जब अभिषेक झा को जब ईडी ने के अधिकारियों ने घर जाने की इजाजत दी तो मीडिया से बचने के लिए चोरों की तरह पीछे की दीवार फांद कर पड़ोस के घर पहुंचे और फिर वहां से निकलकर अपनी गाड़ी मंगवा कर भाग निकले..
खैर इस केस में उठा धुआँ क्या क्या करवाता है.. इंतज़ार करिए
Report By :- NEHA SINGH RAJPUT, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI