Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG NEWS: IAS पूजा सिंघल को ED ने भेजी नोटिस, कल से होगी पूछताछ, CM ने दिये संकेत, निलंबित हो सकती है पूजा सिंघल

0 419

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की. इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल से कल यानि मंगलवार से ईडी की टीम पूछताछ करेगी. हालांकि इसकी ईडी की ओर से कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

पति अभिषेक झा से पूछताछ जारी

- Advertisement -

ईडी ने दूसरे दिन भी यानि सोमवार को भी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है. ईडी अपने एयरपोर्ट स्थित ऑफिस अभिषेक और सीए सुमन कुमार को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है. इससे पहले रविवार को भी पूछताछ की गई थी.

बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये सुमन कुमार

इडी की पूछताछ में सीए सुमन कुमार बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये थे. उसके बाद शनिवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया. विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इडी के आवेदन पर विचार करने के बाद आरोपी को पांच दिनों की रिमांड पर लेने की स्वीकृति दी. साथ ही 12 मई को पेश करने को कहा. इडी की ओर से विशेष पीपी बीएमपी सिंह ने 10 दिनों के लिए रिमांड की मांग की थी. देर रात इडी ने सीए सुमन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया. बता दें कि सीए के घर और दफ्तर के पते पर दर्जन भर से ज्यादा कंपनियां निबंधित हैं. सीए सुमन के भाई पवन कुमार सिंह कई कंपनियों में निदेशक हैं.

जारी निवेश संबंधी जानकारियां आईं सामने

जानकारी के मुताबिक, आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के बूटी मोड़ स्थित सोनाली अपार्टमेंट से 17.49 करोड़ कैश बरामद हुआ था. इसके अलावा डंगरा टोली स्थित ईस्टर्न मॉल में मौजूद सुमन कुमार के ऑफिस से 29.70 लाख रुपया मिला है. गौरतलब है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत जांच के दौरान जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा ने बताया था कि खूंटी जिला प्रशासन मनरेगा में 5% कमीशन लेता था. साल 2007 से 2013 के बीच पूजा सिंघल डीसी के रूप में चतरा, खूंटी और पलामू में पदस्थापित थीं. इस दौरान उन पर कई वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. इसी दौरान पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक के खाते में 1.43 करोड़ नगद भी जमा हुए थे.

Jharkhand Illegal Mining Case: ईडी ने IAS पूजा सिंघल के सीए के घर से 17  करोड़ रुपए किए बरामद - Republic Bharat

एलआईसी में निवेश के बारे में भी मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार, पूजा सिंघल ने साल 2005 से 2013 के बीच एलआईसी की 13 पॉलिसी खरीदी थी और बतौर प्रीमियम 80.81 लाख रुपए जमा किए थे. लेकिन पॉलिसी मेच्योर होने से पहले ही पूरे पैसे निकाल लिए थे, उस समय उन्हें 84 लाख मिले थे. पूजा सिंघल ने साल 2015 से 2017 के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार और उनकी अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग समय में 16.57 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे.

हेमंत सोरेन सरकार ने दिये संकेत, निलंबित हो सकती है खान और उद्योग सचिव पूजा सिंघल

ईडी की कार्रवाई के बाद सरकार सभी पहलुओं पर गंभीरता से कर रही विचार, जल्द होगी कार्रवाई
हेमंत सोरेन सरकार ने दिये संकेत, निलंबित हो सकती है खान और उद्योग सचिव पूजा सिंघल
प्रवर्तन निदेशालय के  दबीश में आने के बाद आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर राज्य सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है. यह संभावना जतायी जा रही है कि ईडी की चार दिनों तक की कार्रवाई में जो भी बातें सामने आयी है. उस पर राज्य सरकार कोई कदम उठायेगी. मंत्रिमंडल की बैठक 11 मई को बुलायी गयी है. सूत्रों का कहना है कि इससे पहले खान एवं भूतत्व विभाग, उद्योग और मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव के पद से पूजा सिंघल को हटाया जा सकता है. इन्हें मनरेगा घोटाले के आरोप में तथा ईडी की कार्रवाई को लेकर निलंबित भी किया जा सकता है. शुक्रवार छह मई को ईडी ने आइएएस पूजा सिंघल के रांची स्थित सरकारी आवास समेत इनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के 25 ठिकानों में देशव्यापी छापेमारी अभियान चलाया था. इस अभियान में पूजा सिंघल के चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के कार्यालय से ईडी ने 17.50 करोड़ रुपये तथा दूसरी जगहों से 1.80 करोड़ रुपये नगद बरामद किये थे. ईडी के अधिकारियों ने पूजा सिंघल के दो पैन कार्ड, उनकी डायरी और मोबाइल जब्त कर लिये थे. डायरी में कई विधायक, बड़े नेताओं, कारोबारी, रियल इस्टेट डेवलपर और अन्य के नाम पाये गये हैं. ये सभी अब ईडी की जद में हैं.
प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से सीबीआइ को पत्र लिख कर यह आग्रह किया जा चुका है कि यह मामला वित्तीय अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी है. इसलिए सीबीआइ भी अपने स्तर से भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई शुरू करे और मामले की तह तक जाये. वहीं ईडी की तरफ से बीती रात यानी रविवार को आयकर के अधिकारियों को भी जांच में शामिल कर लिया गया है, ताकि छापेमारी में मिले 11 बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिल सके. इन खातों के सारे ट्रांजैक्शन डिटेल्स निकाले जा रहे हैं.

 

Report By :- SHIVANI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309