Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पुलिस संस्मरण दिवस पर SSP ने शहीद के परिजनों को दिलाया भरोसा रांची पुलिस हमेशा आपके साथ

0 373

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रांची पुलिस हमेशा शहीद के परिजनों के साथ है। कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर वे तुरंत रांची पुलिस से संपर्क करें। SSP ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश और राज्य के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन के साथ जैप-1 परिसर में भी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।

- Advertisement -

पुलिस लाइन के साथ जैप-1 परिसर में भी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
जैप एक परिसर में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस दौरान डीजीपी नीरज सिन्हा ने वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। जैप एक स्थित परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी नीरज सिन्हा और कमांडेंट अनीश गुप्ता के अलावा जैप के जवानों ने पुलिसकर्मियों के शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्य कई वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।पुलिस संस्मरण दिवस पर SSP ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। - Dainik Bhaskar

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309