Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हज ट्रेनिंग कैम्प : लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक की सदाओं से 12 जून को गुलजार होगा तस्लीम महल

0 485

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के ज़रिये होने वाले हज ट्रेनिंग कैम्प जो कि आगमी 5 जून को होना था वो अब 12 जून दिन रविवार सुबह 10 बजे से मेन रोड स्थित तस्लीम महल में होगी इस ट्रेनिंग कैम्प में रांची, रामगढ़, इटकी, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, और आस पास के अजमीने हज को हज की ट्रेनिंग दी जाएगी

- Advertisement -

इस ट्रेनिंग कैम्प में अजमीने हज को हज ट्रेनर हाजी कैसर आलम ,इमारत शरिया के क़ाज़ी ए शरीयत व हज कमिटी के सदस्य मुफ़्ती अनवर क़ासमी हज की ट्रेनिंग देगें, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के जरिये इस कैम्प में आजमीनों को एक हज किट भी दिया जाएगा जो दौरान ए हज आजमीनों को काम आएगा, इसके अलावा इस कैम्प में विशेष रूप से अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा जो कि तमाम आजमीनों को किसी भी तरह की हादसात से अपने आप को बचाते हुए दूसरों की मदद कैसे करे इसकी भी जानकारी दी जाएगी,

Hajj Training Campयह फैसला सोसाइटी की बैठक में लिया गया बैठक सोसाइटी के सरपरस्त डॉ असलम परवेज़ के घर तस्लीम महल में हुई जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर असलम परवेज़, नेहाल अहमद, नय्यर शाहबी, नजमुल आरफीन, रईस आलम, मंज़र इमाम, एस अली, औरंगज़ेब खान, मो सनी, सलमान खान,मो शमीम ,मो जमील,वगैरह मौजूद थे,

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309