साजिश के तहत मोमिन, अंसारी पंचायतों का नाम अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव 2022 के लिस्ट से हटाया गया : जुनैद आलम
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
जमीअतुल मोमिनीन चौरासी का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के CEO से मिलाl साजिश के तहत हटाये गए मोमिन, अंसारी पंचायतों का नाम दुबारा जोड़ने के लिए आवेदन किया है और उम्मीद है, कि जिस तरह CEO ने तसल्ली दिलाया है की सभी नाम जोड़ दिया जायेगा, जमीअतुल मोमिनीन चौरासी के मिडिया प्रभारी जुनैद आलम ने बताया कि झारखण्ड में मुसलमानों का कुल आबादी 14.53% है, जिसमें 74% आबादी अंसारी, मोमिन बिरादरी का हैl जिसके अलग-अलग गाँव और मोहल्ले में 100 से ज्यादा पंचायतें हमारे बुजुर्गों में 70 सालों से ज्यादा समय कायम है, जिसे हमारे बाप-दादाओं के जरिये चलता आ रहा हैl

- Advertisement -
जिसके वजह से अंजुमन इस्लामिया, रांची में अंसारी, मोमिन पंचायतों की भागीदारी ज्यादा हैl जिसे कुछ मौका परस्त लोगों को बर्दास्त नहीं हो रहा है और शाजिश के तहत 40 से ज्यादा मोमिन, अंसारी पंचायतों का बिना स्पॉट जाँच कर अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव 2022 के लिस्ट से नाम हटा दिया गया हैl जिसकी जाँच बहुत जरुरी है, ताकि ऐसे लोगो को चिन्हित कर समाज से बायकाट किया जा सकेl
आगे श्री जुनैद आलम ने कहा यदि एक भी पंचायत का नाम छोड़ा जाता है, तो विरोध में लोकतान्त्रिक तरीके से चरणबद्ध आन्दोलन किया जायेगा, आगामी पहला आन्दोलन पूरा रांची के मुसलमान को जोड़कर झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का घेराव किया जायेगाl श्री जबिउल्लाह ने कहा, कि जितना चादर है उतना ही पैर फैलाया जाता है, एक बिरादरी ने अपने आबादी से ज्यादा गली मुहल्लों में पंचायत बनाकर साजिश के तहत मिलीभगत से गैरक़ानूनी तरीके से अंजुमन इस्लामिया रांची के वोटर लिस्ट में सदस्य के रूप में नाम जोड़ दिया गया है, जो एक जाँच का विषय हैl जिसके बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी करवाई करने की मांग करता हूँl जमीअतुल मोमिनीन चौरासी का प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मो. जबिउल्लाह, मो. जावेद अख्तर, मो. शमीम अंसारी, मो. जावेद अहमद, जुनैद आलम सहित अन्य मौजूद थेl
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI