Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सचिन पायलट ने 50-60 बार फोन किये लेकिन घमंडी राहुल-प्रियंका ने रिसीव नहीं किया

0 547

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, दौसा, राजस्थान

 राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (sachin pilot) को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा (kirodilal meena) का बयान सामने आया है। मीणा ने कहा है कि ‘पायलट को दम घुटकर नहीं रहना चाहिए, स्वाभिमान से निर्णय करना चाहिए’।

हाइलाइट्स:

- Advertisement -

  • राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा का पायलट पर बयान
  • कहा- दम घुटकर नहीं रहना चाहिए, स्वाभिमान से निर्णय करना चाहिए
  • 3-4 दिन दिल्ली रुक आये, 50-60 फोन कर लिए
  • राहुल-प्रियंका ने फोन नही उठाया फोन
  • कहा – स्वाभिमानी आदमी को इतना अपमान नहीं सहना चाहिए

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को दौसा में सचिन पायलट मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि जब सचिन पायलट तीन-चार दिन दिल्ली रुक कर आए हैं तब उन्होंने 50- 60 फोन किए हैं लेकिन उनके फोन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नहीं उठाए।

ncr Rajasthan Political Crisis Rebel MLAs churn with experts in law to make  strategyराजस्थान की सियासत में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही अदावत को लेकर डॉ. मीणा ने पायलट को यहां नसीहत भी दी। सांसद किरोड़ी मीणा ने कहा कि स्वाभिमानी आदमी को इतना अपमान नहीं सहना चाहिए। ऐसे में सचिन पायलट को जल्दी ही कुछ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘दम घुट कर नहीं रहना चाहिए और स्वाभिमान से निर्णय करना चाहिए।’ उधर, सांसद डॉ. मीणा ने राज्य की गहलोत सरकार की ओर से घोषणा पत्र में वादा करने के बावजूद कंप्यूटर शिक्षकों की स्थायी की बजाय संविदा पर भर्ती पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह बेरोजगारों के साथ अन्याय है। मेरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से अनुरोध है कि युवाओं की आवाज सुनें।

Report By :- ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, दौसा, राजस्थान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309