Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खूंटी से आज शाम ही लौट जायेंगे यूपीए विधायक: फिर शाम 7 बजेसीएम आवास में होगी बैठक, अविनाश पांडे भी होंगे शामिल

0 370

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सीएम आवास से बस में सवार होकर सभी विधायक खूंटी रवाना हो गये है.  जिसमें सीएम समेत कुल 41 विधायक शामिल हो.  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम तक यूपीए के विधायक  वापस रांची आ जायेंगे. जहां देर शाम फिर से मुख्यमंत्री आवास में बैठक होगी , जिसमें यूपीए के विधायक के साथ अविनाश पांडे भी शामिल हो सकते है

अविनाश पांडे शाम साढ़े 7 बजे रांची पहुंच रहे है

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी आज शाम 7:30 बजे रांची पहुंच रहे हैं.र्चा है कि अविनाश पांडे हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में देर शाम मुलाकात भी करेंगे.

खूंटी डैम जाने के पीछे का कारण

यूपीए विधायकों के एकजुटता बताया जा रहा है. ऐसा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरह से भाजपा के सामने यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि यूपीए के सभी विधायक एकजुट है. इस राजनीतिक संकट के बीच में भी सभी एंजॉयपूर्ण तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं.

सीएम आवास से दो बसों में यूपीए विधायक हुए रवाना,देखें तस्वीरें - NEWSWING

खूंटी के बिरदा गांव के पास भारी पुलिस बल ने सड़क पर उतर कर मीडिया को रोका

यूपीए विधायकों की एकजुटता दिखाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी विधायक खूंटी के लतरातू डैम रिजॉर्ट में डेरा डाला है. इस बीच एक साथ इतने विधायकों के वहां पहुंचने पर आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. वहां पत्रकारों के जाने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है. खूंटी जिला के बिरदा गांव से आगे मीडिया को नहीं जाने दिया जा रहा है. वहां भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

Report By :- ANJALI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309