Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में सियासी संकट: सेंधमारी के डर से CM हाउस से 3 बसों में लतरातू डैम लाए गए विधायक, लेंगे बोटिंग का मजा, जमकर होगी पार्टी

0 530

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों में विधायकों को शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और JMM के 36 विधायक सवार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधायकों के साथ बस में बैठे हुए हैं। उन्होंने विधायकों के साथ सेल्फी भी ली है। बसें खूंटी के लतरातू डैम पहुंच गई हैं। तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में खूंटी के लतरातू डैम लाया गया। यहां विधायक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुकेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यहां से विधायक रांची लौट आएंगे।

डूमरगढ़ी के इसी गेस्ट हाउस में रुके हैं सभी विधायक।

- Advertisement -

खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में कुर्सियां और गद्दे मंगवाए गए हैं। गेस्ट हाउस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खूंटी के डीसी और एसपी भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ देर रुकने के बाद विधायकों को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।

गेस्ट हाउस में मटन, फिश करी और चावल तैयार

लतरातू डैम के गेस्ट हाउस में विधायकों के खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। विधायकों के खाने के लिए मटन, फिश करी और चावल बनाया गया है। वेजिटेरियन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

अपडेट्स

  • झारखंड कांग्रेस ने आज रात साढ़े 8 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में ये बैठक होगी।
  • राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि ऑपरेशन लोटस चलता रहता है। महाराष्ट्र में हुआ, दिल्ली में कोशिश हुई। बिहार में भी कोशिश की गई। कई जगहों पर इन्होंने कोशिश की, इसलिए सावधानी बरतते हुए सब इकट्ठे हैं।
  • विधायकों को ले जा रही बसों में गाने बज रहे हैं।
  • विधायकों का कहना है कि हम पिकनिक मनाने जा रहे हैं।
  • शिफ्टिंग से पहले सीएम हाउस में महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई।
  • बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बसों में केवल 33 विधायक जा रहे हैं। 10-11 विधायक अभी भी संपर्क में नहीं हैं।

इधर, CM हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द करने का नोटिफिकेशन शनिवार को किसी भी समय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया जा सकता है। राज्यपाल रमेश बैस ने CM हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द कर दी है। चुनाव आयोग (EC) की ओर से भेजी गई अनुशंसा पर ये कार्रवाई की है।

Report By :- PALAK TIWARI/ SIMRAN CHOUDHRY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309