Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में हुई हिंसा को लेकर अगर SIT करती है जांच तो कई थाना प्रभारियों पर गिर सकती है गाज

0 346

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची हिंसा में मारे गए युवक के पिता की ओर से दाखिल याचिका को कोर्ट कबूल कर लेती है तो कई थाना प्रभारियों को एसआईटी ले सकती अपने जद में

10 जून को रांची में हुई हिंसा की एसआईटी से जांच कराने को लेकर दाखिल रिट याचिका की सुनवाई गुरूवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को 2 सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया.  हिंसा मामले में घटना में मारे गए युवक के पिता की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इस घटना में पुलिस की संलिप्तता है, इसलिए इस मामले में झारखंड पुलिस की ओर से एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराई जानी चाहिए.

- Advertisement -

रांची हिंसा में घायल दो युवकों की मौत, क्षेत्र में तनाव, इंटरनेट किया बैन प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मुख्तार खान ने पैरवी की. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट में हुई. बता दें कि 10 जून को बीजेपी ने निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर एक विरोध मार्च निकाला गया था. उस दौरान मेन रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस की ओर से कई राउंड गोली चलाई गई थी. इस घटना में 2 युवकों की मौत हुई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे . मामले को लेकर डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309