Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SSP ऑफिस में क्लास : IG अखिलेश झा बने टीचर, थाना प्रभारियों की लगाई क्लास, कहा- अपराध पर लगाए लगाम नहीं तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार

0 531

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची में चोरी और छिनतई की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए राँची के आईजी अखिलेश झा ने हर हाल में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।बुधवार को आईजी ने उन थाना प्रभारियों की भी क्लास ली, जिनके क्षेत्र में छिनतई और चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं।सभी थाना प्रभारियों को समय सीमा के अंदर आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन करने और अपराध में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

Ranchi News: पंडरा में दिनदहाड़े 70 लाख के गहनों की लूट, 10 मिनट में दिया  घटना को अंजाम

- Advertisement -

बुधवार को आईजी अखिलेश झा ने एसएसपी कार्यालय में राजधानी राँची में हाल के महीनों में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान राँची डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन सिन्हा, ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल समेत सभी डीएसपी मौजूद थे।समीक्षा के दौरान राजधानी के उन सभी थानों के प्रभारियों को भी बुलाया गया, जहां सबसे ज्यादा चोरी और छिनतई की घटनाएं हुई हैं। समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में दर्ज मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है, इसका ब्योरा दिया।

बता दें हाल के दिनों में राजधानी राँची के चार से पांच थाना क्षेत्रों में चोरी, छिनतई और लूट की एक दर्जन घटनाएं घट चुकी हैं।राँची आईजी ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।बैठक के दौरान आईजी और डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी भी दी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को हर हाल में रोकें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आईजी ने अपराधियों का अलग से डोजियर खोलने का भी निर्देश दिया है।सीसीए को लेकर भी पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 

रांची में फिर सक्रिय हुआ झपटमार गिरोह, बैंक ऑफ बड़ौदा की असिस्टेंट मैनेजर  से झपटा पर्स, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस - Jharkhand Crime News:  Snatching ...

आईजी ने सभी थानेदारों को भी निर्देश जारी किए हैं, खास तौर पर जिनके थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में संपत्ति संबंधी अपराध बढ़े हैं, वे सुबह से खुद नियमित गश्त करें।साथ ही स्नैचिंग वाले इलाकों की पहचान कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Report CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309