बिहार के बजट में हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ-न -कुछ घोषणाएं, युवाओं के लिए 3 नई यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, PATNA
बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को अपना दूसरा बजट पेश कर दिया। 2.37 लाख करोड़ रुपए के बजट में उन्होंने हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ-न -कुछ घोषणाएं की है। विकास के अपने 6 एजेंडे को भी बताया है। बजट में बताया गया है कि राज्य सरकार युवाओं के लिए तीन नई यूनिवर्सिटी खोल रही है। वहीं, राज्य के विश्वविद्यालयों में 18,899 सीटों को बढ़ाया गया है। दलहन और तिलहन की उपज को बढ़ाने के लिए सरकार किसानों को दलहन और तिलहन के बीज भी फ्री में उपलब्ध कराएगी।
- Advertisement -
हर जिले में एक मॉडल प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाएगा
- कुल बजट का 16.5% खर्च शिक्षा पर किया जाएगा
- राज्य के प्राथमिक स्कूलों में 40,558 प्रधान शिक्षक नियुक्त होंगे
- मध्य विद्यालयों में 8,386 फिजिकल टीचर्स की नियुक्ति होगी
- राज्य के सभी जिलों में एक मॉडल प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाएगा
- राज्य में 4,638 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी
किसानों की आय वृद्धि पर है सरकार का फोकस
- शहरों में सब्जी बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी
- किसानों को दलहन और तिलहन के बीज फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे
- 2446 करोड़ से 54 बाजार प्रांगण को विकसित किया जाएगा
- राज्य में 30 फीट के 361 चेक डैम का निर्माण किया जाएगा
- राज्य के 8463 पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित किए जाएंगे
स्वास्थ्य में राज्य को क्या मिला
- बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम -2021 को मिली मंजूरी।
- पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू।
- राज्य में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।
- राज्य में 150 नई एंबुलेंस खरीदी जाएगी।
- IGMS, पटना में कैंसर के लिए 1200 ऐक्स्ट्रा बेड का भवन
बाजार की मांग के अनुरूप युवाओं को शिक्षित करने की कोशिश
- राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना
- राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी
- सभी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अब हिन्दी में भी होगी पढ़ाई
- बिहार मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स की स्थापना की जाएगी
- 18 अनुमंडलों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी
Report By :- NEHA PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, PATNA