Gujarat Bridge Collapse: आठ महीने की गर्भवती तड़प रही थी, लोग गिर रहे थे, हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई दहशत के लम्हों की दास्तां
NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुजरात
मोरबी पुल हादसे में भाजपा सांसद के परिवार के 12 लोगों की मौत, बहन के यहां छाया मातम
राजकोट से भाजपा सांसद मोहन भाई कुंदरिया के परिवारीजन भी शामिल हैं। उनके परिवार के 12 सदस्यों ने दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा दी। भाजपा सांसद ने कहा है कि हादसे में मेरी बहन के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, हमने मेरी बहन के जेठ की चार बेटियों, तीन दामादों और पांच बच्चों को खो दिया है।
“मैंने जो कुछ देखा वह दिल दहला देने वाला था… अपनी जिंदगी में इससे बुरा कभी नहीं देखा। मेरे सामने आठ महीने की गर्भवती महिला तड़प-तड़प कर मर गई। लोग केबल से लटके हुए थे और नदी में गिरते जा रहे थे…और मैं कुछ नहीं कर पा रहा था। “
- Advertisement -
यह शब्द गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी के किनारे चाय बेचने वाले के हैं। लोगों को बचा न पाने की टीस उनके मन में है। रात का मंजर याद करते ही उनकी आंखें भर आती हैं। वह कहते हैं मुझे रात भर नहीं आई, मैं लोगों को बचाने की कोशिश करता रहा। फिर भी नहीं बचा सका….
इस चायवाले की तरह हादसे की एक और चश्मदीद हसीना कहती हैं, “हादसे को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मरने वालों में बच्चे भी थे। वे रो रहे थे। चिल्ला रहे थे और हम कुछ नहीं कर पा रहे थे। मैं परिवार के लोगों की तरह उनको बचाने की कोशिश कर रही थी। मैंने लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ी भी दी, लेकिन देर हो चुकी थी।”
अब तक सामने आ रहीं लाशें
Report By :- MONIKA PATEL / SUJATA MISHRA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुजरात
जानबूझकर पुल हिला रहे थे लोग
पुल की क्षमता 100 लोगों की