Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

श्रद्धा के बाद एक और लिव-इन पार्टनर की हत्याकर शव को घर में बंदकर फरार, दूसरे के साथ अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने गला दबाया

0 727

CRIME DESK,NATION EXPRESS, NEW DELHI

दिल्ली में एक और ‘श्रद्धा’: लिव-इन में रह रही महिला की हत्याकर नौ घंटे साथ रहा राहुल, रात में देखने आता था शव

श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक सहमति संबंध (लिव-इन) में साथ रहने वाली महिला की हत्याकर शव को घर में बंदकर फरार हो गया। फरार होने से पहले करीब नौ घंटे उसने शव के साथ बिताए। यही नहीं, दो दिनों तक महिला के शव को देखने वह रात में घर में आता रहा। आरोपी ने महिला की हत्या उसकी एक वर्ष की बेटी के सामने की। जाते वक्त वह बेटी को भी साथ ले गया। उसको संदेह था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है। राहुल वर्मा महिला से शादी करना चहाता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।युवक ने लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या की, इलाके में सनसनी | Young man  strangled his live-in partner, sensation in the area | युवक ने लिव-इन  पार्टनर की गला घोंटकर हत्या

- Advertisement -

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है। सूचना के बाद एसीपी, सरिता विहार जगदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा, एसआई दीपक धांडा, एएसआई लियाकत अली व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू।Madhya Pradesh Bhopal Husband Wife boyfriend contract case - News Nation
पुलिस टीम को मौके पर मकान मालिक परम बिधूड़ी मिला। मकान बाहर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो एक महिला (22) बेसुध पड़ी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। परम ने बताया कि उसके मकान में करीब 20 दिन से राहुल किराए पर रहता था। राहुल ने उसे फोनकर बताया था कि उसकी महिला दोस्त गुलशाना घर में मृत पड़ी है। इस पर पुलिस ने राहुल के भाई प्रवीण से संपर्क किया। राहुल का परिवार भी मदनपुर खादर में रहता है। प्रवीण ने बताया कि राहुल एक महिला के साथ करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रह रहा था। महिला की एक वर्ष की बेटी भी है।
थाना सरिता विहार, दिल्ली पुलिस, sarita vihar thana

पोस्टमार्टम से पता लगा कि महिला की हुई है हत्या
शुरू में पुलिस को लगा कि गुलशाना ने खुदकुशी की है। इस कारण पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई की। एसआई दीपक धांडा ने महिला का एम्स में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से पता लगा कि गुलशाना की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का महिला दर्जकर एसआई दीपक धांडा, एएसआई लायक अली व रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी जगदेव सिंह ने खुद जांच पर नजर रखी। जांच के बाद पुलिस टीम ने राहुल को आली गांव जंगल एरिया, सरिता विहार से 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।
These small things can ruin your relationship | Relationship Tips: ये  छोटी-छोटी बातें कर सकती हैं आपके रिलेशनशिप को खराब | Patrika Newsरात को शव को देखने आता था
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल गुलशाना पर संदेह करता था कि उसका किसी और से संबंध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुलशाना ने उससे पांच हजार हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात दस बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ रहा। रात 10 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल ओखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं।
Madhya Pradesh Bhopal Husband Wife boyfriend contract case - News Nationआरोपी संदेह करता था
राहुल व गुलशाना एक-दूसरे को काफी से जानते हैं। ये दोनों करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रहने लगे थे। राहुल गुलशाना पर संदेह करता था। उसे लगता था कि उसे इलाके में रहने वाले आदि से संबंध हैं। राहुल उससे शादी करना चहाता था। महिला का पहला पति बदरपुर इलाके में रहता है।
Report By :- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK,NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309