श्रद्धा के बाद एक और लिव-इन पार्टनर की हत्याकर शव को घर में बंदकर फरार, दूसरे के साथ अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने गला दबाया
CRIME DESK,NATION EXPRESS, NEW DELHI
दिल्ली में एक और ‘श्रद्धा’: लिव-इन में रह रही महिला की हत्याकर नौ घंटे साथ रहा राहुल, रात में देखने आता था शव

- Advertisement -


शुरू में पुलिस को लगा कि गुलशाना ने खुदकुशी की है। इस कारण पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई की। एसआई दीपक धांडा ने महिला का एम्स में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से पता लगा कि गुलशाना की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का महिला दर्जकर एसआई दीपक धांडा, एएसआई लायक अली व रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी जगदेव सिंह ने खुद जांच पर नजर रखी। जांच के बाद पुलिस टीम ने राहुल को आली गांव जंगल एरिया, सरिता विहार से 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।
रात को शव को देखने आता थादक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल गुलशाना पर संदेह करता था कि उसका किसी और से संबंध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुलशाना ने उससे पांच हजार हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात दस बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ रहा। रात 10 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल ओखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं।
आरोपी संदेह करता थाराहुल व गुलशाना एक-दूसरे को काफी से जानते हैं। ये दोनों करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रहने लगे थे। राहुल गुलशाना पर संदेह करता था। उसे लगता था कि उसे इलाके में रहने वाले आदि से संबंध हैं। राहुल उससे शादी करना चहाता था। महिला का पहला पति बदरपुर इलाके में रहता है।