Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राजमिस्त्री का खुला राज: टाइल्स चिपकाते-चिपकाते नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली घर की बेटी की अस्मत

0 654

CRIME DESK, NATION EXPRESS, बरेली 

 बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी फरमान को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस होटल में फरमान ने इस नापाक कृत्य को अंजाम दिया अब उसके प्रबंधन व स्टाफ पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Raj Mistri Farman Accused Of Misdeed With A Teenager Arrested In Bareilly -  राजमिस्त्री का खुला राज: टाइल्स चिपकाते-चिपकाते लूट ली घर की बेटी की अस्मत,  किशोरी को होटल ले गया थाराजमिस्त्री है फरमान, कुछ दिन पहले लगाया था किशोरी के घर पर टाइल्स

- Advertisement -

राजमिस्त्री फरमान ने कुछ दिन पहले किशोरी के घर पर टाइल्स लागने का काम किया था। इसके बाद से ही वो किशोरी के पीछे पड़ा हुआ था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह नशीला पदार्थ देकर बेटी को डीडीपुरम चौराहे के पास होटल में ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म किया।

घटना के बाद हुआ था विवाद

किशोरी को होटल ले जाकर दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले खासा विवाद हुआ था। गुरुवार को इज्जतनगर थाने में हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के साथ पहुंची किशोरी और उसके पिता ने एक राजमिस्त्री व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।

Sexual Assault Of Student In Modinagar Hotel Accused From Another Community  - Ghaziabad: होटल में ले जाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विशेष समुदाय के  आरोपी पर धर्मांतरण का दवाब डालने ...इलाके में था तनाव

आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव था। आक्रोशित लोगों ने नैनीताल हाईवे पर शहीद गेट के पास जाम लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी चंद्रकांत मीना ने बताया कि शनिवार को फरमान अली को जेल भेज दिया गया।

बिना आईडी के रखा था, होटल पर भी शिकंजा

डीडीपुरम के जिस होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म किया गया था, किशोरी ने उसकी तस्दीक कर ली है। शुक्रवार को पुलिस जब वहां मुआयना करने गई तो होटल में ठहरने का लिखित रिकॉर्ड नहीं मिला। घटनाक्रम के साक्ष्य मिलने के बाद होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि होटल एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर का है।
Report By :- ANUSHKA SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बरेली 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309