BREAKING NEWS : रिम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, जूनियर डॉक्टर आक्रोशित, कालेज के स्टूडेंट और बाहरी युवकों के बीच हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
रिम्स में एक महिला डॉक्टर (doctor) के साथ छेड़छाड़ की गई. इसके बाद जूनियर डॉक्टर (doctor) आक्रोशित हो गए. रात में ही उन्होंने ट्रामा सेंटर का गेट जाम कर दिया और हंगामा किया. उनका कहना था कि रिम्स में बाहरी असामाजिक तत्व घूम रहे हैं. उन्होंने रिम्स प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

- Advertisement -
हालांकि, इस मामले में अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. वहीं, मंगलवार (Tuesday) को डेंटल कॉलेज में भी बाहरी युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गई. इसके बाद डेंटल कालेज के स्टूडेंट और युवक भिड़ गए. दोनों ओर से हाथापाई के बाद जब युवक कमजोर पड़े तो वहां से भाग निकले. जूनियर डॉक्टर (doctor) एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. विकास ने कहा कि उन्हें भी सूचना मिली है. जबतक कोई लिखित में शिकायत नहीं मिलती तबतक कुछ बता नहीं सकते.
बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के अनुसार घटना की जानकारी मिली है. अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस के पास ही कुछ दूर पर गर्ल्स हॉस्टल है. रात में महिला डॉक्टर (doctor) उसी रास्ते से जा रही थी. इस बीच बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और महिला डॉक्टर (doctor) से छेड़छाड़ की. इलाका सुनसान होने के कारण इस घटना को युवकों ने अंजाम दिया.
इसके बाद जूनियर डॉक्टर (doctor) ट्रामा सेंटर में धरने पर बैठ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुपरिटेंडेंट जूनियर डॉक्टरों (Doctors) से बात करने पहुंचे और आश्वासन दिया कि ऐसी घटना दोबारा से नहीं होगी. तब सभी वापस लौट गए.
Report By :- SUAHNA GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची