Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिगड़ती फिटनेस, निकलता तोंद : पुलिस वालों के बढ़ते पेट को देख अधिकारी हुए चिंतित : 27 सौ पुलिस वाले हुए चिन्हित, ADG ने पुलिस लाइन में नियमित परेड के साथ व्यायाम और योगा कराने का दिया निर्देश

0 867

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बरेली (UTTAR PARDESH)

आपको बताते चलें कि पुलिस वालों की बिगड़ती फिटनेस देख अफसरों की चिंता बढ़ गई है। उन पुलिस वालों को जल्द ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जिनका पेट इतना बाहर निकला हुआ है जो पुलिस महकमे की हर समय चुस्त-दुरुस्त रहने की छवि के अनुरूप नहीं है। एडीजी जोन पीसी मीणा के निर्देश पर पूरे जोन में ऐसे करीब 27 सौ पुलिस वालों को चिह्नित किया गया है। एडीजी ने अब उनकी फिटनेस की जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। यह भी साफ किया है कि अनफिट पुलिस वालों को महत्वपूर्ण पदों पर न रखा जाए।

UP Police adg akhil kumar focusing on physically unfit cops called them to  police line - पुलिसवालों की तोंद पर इस अफसर की नज़र, हफ्ते में एक दिन लग  सकती है लाइन

- Advertisement -

एडीजी के निर्देश पर जोन के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, संभल और बिजनौर जिले में अपना मोटापा न संभाल पाने वाले पुलिस वालों को चिह्नित किया गया है। ऐसे 2700 पुलिस वालों का वजन ज्यादा है और तोंद भी निकली हुई है।माना जा रहा है कि पेट निकला होने की वजह से ये पुलिस वाले अपना काम चुस्ती-फुर्ती के साथ अंजाम नहीं दे पाते। वजन ज्यादा होने की वजह से आरामतलब भी हैं। अपराधियों को पकड़ना भी उनके बस की बात नहीं है।

इन्हें देख आप खुद ही करें फैसला, भरोसा करना है या नहीं - Unfit Police  Officers Unable To Protect Citizens - Amar Ujala Hindi News Live

एडीजी जोन ने अब सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि जिन पुलिस वालों का वजन ज्यादा है, उनसे पुलिस लाइन में नियमित परेड के साथ व्यायाम और योगा अभ्यास कराया जाए ताकि उनकी फिटनेस फिर बहाल हो। एडीजी ने साफ किया है कि फिट न रहने वाले पुलिस वालों को महत्वपूर्ण पदों पर भी न रखा जाए। एडीजी ने बताया कि फिट न रहने से ज्यादातर पुलिस वालों में तनाव भी ज्यादा पैदा होता है और इसका उनके काम पर असर पड़ता है। इसलिए फिट रहना जरूरी है।पुलिस महकमे के नियमों के अनुसार कर्मचारियों का फिट रहना जरूरी है।

UP POLICE Unfit policemen will be retrenched getforceful retirement in UP  Headquarters seeks list sned | UP POLICE: यूपी में अनफिट पुलिसकर्मियों की  होगी छंटनी, मुख्यालय ने मांगी लिस्ट | Hindi News ...इसके लिए उन्हें नियमित रूप से वर्जिश करने का भी सुझाव दिया जाता है लेकिन ड्यूटी का समय निर्धारित न होने के कारण ज्यादातर पुलिस कर्मचारी इस पर अमल नहीं कर पाते।इसी का असर उनकी फिटनेस पर पड़ता है। किसी की तोंद निकल आई है तो किसी का वजन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह जरा चलने में ही हांफने लगता है। इसका असर पुलिस महकमे के सामान्य कामकाज पर पड़ रहा है।

पुलिस वालों की ये तस्वीरें देख कौन न हंस दे! - funny police pictures viral  on the internet and social media! - Navbharat Timesइसी वजह से पुलिस के आला अधिकारी इस समस्या पर चिंतित हैं।जोन के सभी जिलों के कप्तानों ने थानाध्यक्षों को पत्र जारी कर मोटे और ज्यादा वजन वाले पुलिस कर्मियों की नियमित रूप से सूची उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी आगाह किया गया है कि सूची में हेरफेर करने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई हो सकती है।

Report By :- ANAMIKA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बरेली (UTTAR PARDESH)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309