Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हाईटेक हुई रांची ट्रैफिक पुलिस : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो अब पेमंट ऐप से ऑन द स्पॉट भर सकेंगे चालान

0 458

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अब आप तुरंत ऑन द स्पॉट ट्रैफिक चालान भर सकेंगे। क्यूआर कोड और एटीएम कार्ड से अब किसी भी चौक पर ऑन स्पॉट ट्रैफिक चालान का जुर्माना भर सकते हैं। रांची के सभी चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पास मशीन होगी। अगर आप कोई नियम तोड़ते हैं तो तुरंत चालान भर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस के पास तुरंत चालान भरने की सुविधा मौजूद है। मशीन में क्यूआर कोड होगा जिसमें आप ऑनलाइन तुरंत अपने पेमंट ऐप से चालन भर सकेंगे।

बिना हेलमेट चालान काटने पर स्कूटी सवार युवतियों ने काटा बवाल - Scooty  riders cut a ruckus after cutting a helmet without invoicing - Bihar  Nalanda General Newsसख्त होंगे ट्रैफिक नियम, ऑनलाइन भर सकेंगे चालान
झारखंड सरकार के परिवहन विभाग का पैसा सीधे एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में जमा होगा। ट्रैफिक चालान की सारी रकम भी एचडीएफसी बैंक में जमा होती है। बैंक द्वारा ही ट्रैफिक पुलिस के लिए क्यूआर कोड तैयार किया

- Advertisement -

Jharkhand braces for hefty fines as MV Act set to return on New Year's Day  | Ranchi News - Times of Indiaपहले कतार में खड़े होकर भरना पड़ता था चालान

पहले चालान का पैसा जमा करने के लिए आपको दफ्तर जाकर कतार में खड़ा होना पड़ता था या ऑनलाइन चालान इंटरनेट के माध्यम से जमा होती थी लेकिन अब अगर आप कोई नियम तोड़ते हैं जैसे बिना सीट बेल्ट, दो पहिया में पीछे बैठे व्यक्ति का हेलमेट नहीं पहने होना, बिना लाइसेंस के वाहन चलाना, पार्किंग, प्रेशर हॉर्न सहित कोई भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन का जुर्माना ट्रैफिक पुलिस तुरंत लेगी।

Button cameras to keep eye on traffic violators - Hindustan Timesकहां कैश भर सकेंगे चालान

ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटा गया जुर्माना ऑन स्पॉट के अलावा ट्रैफिक ऑफिस, ट्रैफिक थाना गोंदा, जगन्नाथपुर, लालपुर व चुटिया थाना में भी जमा किया जा सकता है। रेड लाइन जंप का जुर्माना कैश ही भरना होगा कचहरी ट्रैफिक ऑफिस काउंटर में होगा जमा रेड लाइट जंप का चालान घर पर आता है।

skymet weather forecast heavy rain during monsoon uttar pradesh यूपी में इस  बार सूखा पड़ेगा या होगी ज्‍यादा बारिश? जानिए स्‍काईमेट ने क्‍या की  भविष्‍यवाणीरेड लाइट जंप किया तो भारी जुर्माना

रेड लाइट जंप करने पर दो पहिया के लिए 1500 रुपए व चार पहिया के लिए 2000 रुपए जुर्माना लिया जाता है। कचहरी स्थित (डीआइजी ऑफिस परिसर) ट्रैफिक ऑफिस के काउंटर पर रेड लाइन जंप का चालान भरा जा सकता है। वहां चालान की रकम सिर्फ नगद ही जमा करनी होगी, क्योंकि वह जुर्माना राशि कोर्ट को भेजा जाता है। रेड लाइन जंप चालान का जुर्माना भरने के बाद उसकी रसीद भी दी जाती है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309