Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आशिक मिजाज दरोगा रंगरेलियां मनाते युवती के साथ पकड़े गए रंगे हाथ, थानेदार की हुई पिटाई

0 558

NEWS DESK, NATION EXPRESS, UTTAR PARDESH

बस्‍ती में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए दारोगा के खिलाफ एक्‍शन हो गया है। बस्‍ती के एसपी ने दारोगा पर लगे आरोपों को सही मानते हुए उसे तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी और सीओ को सौंप दी है। उन्‍होंने कहा है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बस्‍ती के दुबौलिया थाने पर तैनात आशिक मिजाज दारोगा को बुधवार/ गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने एक युवती के घर से निकलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने दारोगा पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू किया तो नाराज दारोगा ने सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए।

उन्‍होंने जमकर धुनाई के बाद दारोगा को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा। भोर में करीब 4 बजे सूचना पर पहुंचे दुबौलिया थानाध्यक्ष दारोगा को साथ ले गए। दारोगा की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि बस्‍ती के दुबौलिया थाने पर तैनात आशिक मिजाज दारोगा को बुधवार/ गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने एक युवती के घर से निकलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने दारोगा पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू किया तो नाराज दारोगा ने सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्‍होंने जमकर धुनाई के बाद दारोगा को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा। भोर में करीब 4 बजे सूचना पर पहुंचे दुबौलिया थानाध्यक्ष दारोगा को साथ ले गए। दारोगा की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Report By :- MINAKSHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, UTTAR PARDESH

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309