15 AUGUST को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल: DC-SSP ने ली परेड की सलामी, अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों को लेकर आज डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया। डीसी सिन्हा एवं एसएसपी किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली।

- Advertisement -
डीसी एवं एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निदेश दिये। साथ ही मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई। इस दौरान डीसी ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल में लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा।

एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें।
मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैः–
1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
3. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
4. एसएसबी – एक प्लाटून
5. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
6. जैप 1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
7. जैप 2 – एक प्लाटून
8. जैप 10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
10. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज)
11. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
12. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
13. होमगार्ड: एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
Report By :- SIMRAN CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI