Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

NEWS UPDATE : रांची सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, रिम्स में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहा है 8 साल का मासूम, हंगामा के मद्देनजर पूरा इलाका छावनी में तब्दील

0 1,000

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

अंजुमन मार्केट के सामने रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया. इस घटना में स्कूटी दो हिस्सों में बंट गया। घटना में स्कूटी सवार शमशाद, जैद और जिकरा सड़क पर फेंका कर डिवाइडर से टकरा गए। घटना में शमशाद व जैद को सिर में गंभीर चोट लगी थी। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा। वहीं जिकरा के कमर की हड्डी टूट गई.

दुर्घटना के बाद काफी भीड़ जुट गई है. बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने घायल कार चालक की जमकर पिटाई कर दी.

राजधानी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है दरअसल यह घटना देर रात राजधानी के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने हुई जिसमें एक कार ने स्कूटी में सवार दो लोगों को रौंद दिया.

- Advertisement -

रांची मेन रोड में कार ने स्कूटी सवार लोगों को रौंदा, स्कूटी और कार सवार व्यक्ति की मौत, 2 की हालत गंभीर
दो बच्चे की हालत गंभीर
मेन रोड में हुए इस हादसे में कार सवार व्यक्ति और स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही हो गई. वहीं इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि कर्बला चौक के रहने वाले शमशाद अपने बेटे जैद( 8) और बेटी जिकरा (10) के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे जहां से वे स्कूटी में सवार होकर घर की ओर वापस लौट रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रुप से घायल दोनों बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है वहीं कार सवार व्यक्ति का नाम कुमार शिवांस बताया जा रहा है जो रांची का ही रहने वाला था.
घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी दो भागों में बंट गया. इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि इलाके में किसी तरह का कोई हंगामा या बवाल ना हो. पुलिस अधिकारी भी मौके पर घटना का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए है.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309