Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या : 3 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

0 351

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुस्ता गांव में 22 साल की नवविवाहिता प्रियंका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके के सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भिड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कमरे की तलाशी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले में सदर थाने के दारोगा राम विनोद राय ने बताया, घटना की जानकारी पर जांच की गई है। महिला के पति और सास-ससुर से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

- Advertisement -

ससुराल से पिता के जाने के कुछ देर बाद ही लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण  अज्ञात, 6 माह पहले ही हुई थी शादी | Hanged shortly after father's departure  from in-laws' house,

मृतका के पति पिंटू कुमार ने बताया, वह निजी कंपनी में कार्यरत है। वे मूल रूप से हबीबपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वे पटना गए हुए थे। पटना से लौटे तो घर पहुंचे, एक कमरे में बहन पढ़ रही थी और प्रियंका अपने कमरे में पढ़ रही थी। किचन में गया तो देखा की खाना नहीं बना है, क्योंकि तेल नहीं था। वे खाना लेने के लिए बाहर चौक पर निकले। चौक पर उन्होंने एगरोल दोनों के लिए खरीदा। फिर, वापस घर लौटे। बहन को एग रोल दिया। फिर, पत्नी के पास गया तो कमरा का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजे को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाई। लेकिन, दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद बगल से झांककर देखा तो प्रियंका कमरे में झूल रही थी। वह पंखे के सहारे चुनरी से लटकी हुई थी।

लड़की की मां ने लगाया हत्या का आरोप…
मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर टांग दिया है। तीन महीने पहले शादी हुई थी। ससुर से कभी-कभी विवाद होता था। उसकी मां ने बताया कि घटना की जानकारी कॉल पर दी गई। बोला गया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे तो देखे की बेटी मृत पड़ी थी, पुलिस जांच में जुट गई है।

Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309