OMG! रिंग सेरेमनी के बाद लड़के की बढ़ी डिमांड: रांची की बेटी ने शादी से किया इनकार, पटना के डॉक्टर के लालची बेटे को दहेज में 15 नहीं 25 लाख चाहिए
NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना (BIHAR)
पटना के डॉक्टर के बेटे को 15 लाख नहीं 25 लाख रुपए दहेज में चाहिए थे। रिंग सेरेमनी के बाद जब इस बात की जानकारी होने वाली दुल्हन को हुई, तो उसने शादी से ही इनकार कर दिया। परिवार ने पूरे मामले को लेकर पटना सिटी के चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -
झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली लड़की (19) की शादी पटना सिटी के शिवम सिंह (26) के साथ तय हुई थी। दोनों की रिंग सेरेमनी पटना सिटी के एक मैरिज हॉल में हुई। इसी दौरान होने वाले दूल्हे ने 10 लाख और दहेज की मांग कर दी। अचानक 10 लाख की और डिमांड से परिवार में हड़कंप मच गया । लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष वालों को काफी समझाने की कोशिश की। वो नहीं माने। इस बात का पता जब होने वाली दुल्हन को चला तो उसने शादी ही कैंसिल कर दी। परिवार के समझाने पर भी वो नहीं मानी।
![]()
मुझे दहेज लोभी से शादी नहीं करनी- लड़की
होने वाली दुल्हन ने पूरे परिवार के सामने दहेज का विरोध किया। उसने ऐसे लड़के से शादी करने से ही इनकार कर दिया, जो पैसों का लालची हो। लड़की का कहना है कि आज इन लोगों ने 10 लाख की ऐक्सट्रा डिमांड की है, कल और मांगेंगे। मेरे परिवार से पैसे मांगने वाला मुझे कैसे खुश रहेगा। ये हर बात के लिए मेरे परिवार पर ही डिपेंड हो जाएगा। ऐसे लालची लोगों को सजा होनी चाहिए। हालांकि इसके बाद दोनों परिवार के बीच मान मनोबल की बात शुरू हुई। लाख प्रयास के बावजूद भी वो शादी के लिए नहीं मानी।
19 जून को होनी थी शादी
दोनों की शादी 19 जून को होनी थी। 8 अप्रैल को दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। बताया जा रहा है कि रस्म पूरा होने के बाद लड़का पक्ष की ओर से 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की डिमांड रख दी गई।
![]()
पहले 15 लाख रुपए पर तय हुई थी बात
शिवम सिंह बीटेक का छात्र है और लड़की बीए पार्ट वन की छात्रा है। लड़की के पिता झारखंड में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वहीं लड़के के पिता डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह होम्योपैथी के डॉक्टर हैं। और दवा की दुकान चलाते हैं। इससे पहले 15 लाख रुपए में बात तय हो चुकी थी, जिसमें दहेज की रकम लड़की के पिता ने लड़के के परिवार वालों को दे दी थी। रिंग सेरेमनी में लड़की के परिवार वालों ने हीरे की अंगूठी लड़के को दी थी।
Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना (BIHAR)