शर्मनाक : जुए में पत्नी को हार गया पति फिर पत्नी को किया दोस्त के सुपुर्द, जुए में हारते ही पत्नी बन गए भाभी !
NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ
शराबी पति ने जुआ खेलने के दौरान पत्नी को दांव पर लगा दिया और हार गया. महिला के मुताबिक, पति उस पर दोस्त के साथ जाने का बोल रहा था. मगर, वह किसी तरह से घर से भाग निकली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से मानवता और पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शराबी शख्स जुए के दौरान दोस्त के हाथों अपनी पत्नी को हार गया. जुए में हारने के बाद शख्स अपने घर पहुंचा और पत्नी पर दोस्त के साथ रात बिताने का दबाव बनाने लगा. पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती दोस्त के साथ भेजने लगा. इस पर महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ी हुई और पुलिस स्टेशन पहुंचकर पति और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला का शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
- Advertisement -

…अपने दोस्त के साथ जुए में तुझको हार गया हूं
यह घटना मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट स्थित पूर्वा अहमदनगर की बताई जा रही है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी. उसका पति को शराब पीने और जुआ खेलने की लत है, जिसके चलते घर में हर आए दिन विवाद रहता है. महिला ने बताया कि उसका पति पैसों के अलावा घर की छोटी मोटी चीजें जुए में हारता रहता है. लेकिन हद तो तब हो गई, जब उसने मुझे ही दांव पर लगा दिया. पीड़िता ने बताया कि वह नशे में धुत होकर आज घर आया और बोला कि मैं अपने दोस्त के साथ जुए में तुझको हार गया हूं. मेरा दोस्त तुझे लेने आ रहा है और तुम्हे अब उसके साथ जाना होगा. महिला ने कहा कि मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस थाना पहुंची हूं. महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
महिला ने बताया कि आरोपी पति अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए भी उस पर दबाव बना रहा था. वहीं, पुलिस ने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है.

पीड़िता के अनुसार उसका पति और उसका दोस्त अक्सर जुआ खेलते हैं वह जुए में पैसे लगाते थे, लेकिन इस बार वह ऐसी हरकत करेंगे, उसे पता नहीं था. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे जबरन दोस्त के पास भेजना चाहता है. उसे डर लगने लगा तो वह सीधे थाने आ गई. महिला ने बताया कि उसे अब समझ में नहीं रहा है कि वह अब आगे क्या करे. वह कैसे घर जाए. महिला ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है

Police है एक्शन में
पुलिस को जैसे ही इस एक्शन के बारे में पता चला वैसे ही पुलिस एक्शन में आ गयी है. इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी ने महिला को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है. अब पुलिस की टीम उसके पति से संपर्क करने में लगी है. जैसे ही इस महिला का पति मिल जाएगा वैसे ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. वैसे ये अकेला ऐसा मामला नहीं है जब किसी महिला के साथ ऐसा हुआ. आज कल फ़ोन में भी आपको कई सारे एप्स मिल जाएंगे जहाँ लोग सट्टा लगाते है. कई सारे मामले अभी तक ऐसे आ चुके है जहा पर पति ने अपनी पत्नी को जबरन अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहा है. आप सब इस बात को ध्यान में रख इस बात को समझ ले कि सट्टा एक बहुत बुरी लत है इस लत से बचे.
Report By :- PRITI CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ