Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डबल मर्डर कांड का खुलासा : जूस सेंटर संचालक और कर्मचारी की हत्या के दो मुख्य आरोपी अशोक और धर्मेन्द्र बिहार से गिरफ्तार

0 560

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

https://fb.watch/mvZRVpuexk/?mibextid=6aamW6

राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित साइंस सिटी के पास बीते 11 अगस्त की देर रात अज्ञात जूस कारोबारी मुकेश और उनके स्टाफ रोहन की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी में राँची जूस सेंटर के संचालक अशोक और धर्मेंद्र शामिल हैं।

- Advertisement -

3 Youths Arrested In Burglary Cases In Berhampur - odishabytes

जूस के बढ़ते कारोबार को लेकर की गई थी हत्या

राँची पुलिस की जांच में डबल मर्डर को लेकर खुलासा हुआ है, कि राँची जूस सेंटर के संचालक धर्मेंद्र और अशोक ने मुकेश कुमार के जूस के बढ़ते कारोबार से परेशान होकर दोनों की हत्या करा दी। मुकेश साव ने मोरहाबादी में तीन जूस सेंटर खोल रखा था और वह चौथे जूस सेंटर खोलने की तैयारी में था। इससे राँची जूस सेंटर के संचालक को आपत्ति थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।जिसके बाद राँची जूस सेंटर के संचालक ने मुकेश और उनके स्टाफ की हत्या करा दी।सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह बात भी सामने आयी है कि मुकेश और रोहन से दोनों अपराधियों ने पहले बातचीत की और फिर दोनों को गोली मार दी।

रांची : सात इंस्पेक्टर को SSP किशोर कौशल ने किया विरमित – Lagatar

इस वजह से दोनों जूस कारोबारियों के बीच हुई दुश्मनी

झारखण्ड के चतरा जिले के रहने वाले दो भाई दिनेश साव और मुकेश साव 20 साल से राजधानी के मोरहाबादी मैदान में जूस काउंटर लगा रहे हैं।मुंबई जूस एंड शेक के नाम से मोरहाबादी मैदान में दिनेश और मुकेश के तीन काउंटर हैं।हालांकि गैंगस्टर कालू लामा की हत्या के बाद मोरहाबादी मैदान से जब दुकानों को हटाया गया था, उस दौरान अशोक और धर्मेंद्र की दुकान को भी हटा दिया गया था।इस दौरान दिनेश और मुकेश ने नगर निगम से निबंधन करवाया और अपनी जूस की दुकानों को स्थायी कर लिया।वहीं लाख कोशिशों के बावजूद अशोक और धर्मेंद्र की दुकान मोरहाबादी मैदान में नहीं लग पायी।अशोक को लगता था कि मुकेश और दिनेश की वजह से उसका जूस काउंटर मोरहाबादी मैदान में नहीं लग पा रहा है। इसी वजह से वह दोनों भाइयों से दुश्मनी पाल रखा था। हाल के दिनों में दिनेश और मुकेश ने एक और नया काउंटर खोल लिया था, जिसे लेकर अशोक और धर्मेंद्र उसे धमकी भी दे रहे थे। इस दोहरे हत्याकांड में मारे गये मुकेश के भाई ने बयान दिया है कि एक जुलाई को लालपुर थाना को शिकायत दी गयी थी।जिसमें उन्होंने उनको मिल रही धमकी और जान का खतरा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309