युवक के साथ जानवरों जैसा व्यवहार : गले में पट्टा बांधकर कुत्ते जैसा भौंकने को किया मजबूर !! पीड़ित बोला- धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हूं
NEWS DESK, NATION EXPRESS, भोपाल

Viral Video: इस वीडियो में ऐसा साफ़ तौर पर नजर आ रहा है कि इन मवालियों के चंगुल में फंसा युवक गिड़गिड़ा रहा है। लेकिन इस घटना के पीछे की जो वजह बताई जा रही यही उसके मुताबिक सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर कुछ लोग विजय से नाराज हो गए। यह वीडियो टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक के गले में पट्टा बांधकर घसीटा, भौंकने को कहा: VIDEO में पीड़ित बोला- मियां भाई बनने को तैयार; 6 पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार
- Advertisement -
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जो नजर आ रहा है उसके अनुसार, फैजान, बिलाल, समीर, मुफीद और साहिल ने एक हिन्दू लड़के विजय के साथ बर्बरता से मारपीट की और उसके गले में चेन बांधकर उसे कुत्ते की भांति भौंकने के लिए मजबूर किया। दरअसल, इस वीडियो के आधार पर पता चलता है कि इस घटना को कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा अंजाम दिया गया है। वीडियो में जिन लड़कों की आवाज सुनाई दे रही है, वो विजय को मां बहन की गाली देते हुए सुने जा सकते हैं। वीडियो में ही साफ़ तौर पर नजर आता है कि विजय के गले में चेन बंधी है, उसके साथ युवकों ने जानवरों की तरह बर्ताव किया। उसको बार बार कुत्ते की तरह भोंकने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
BREAKING NEWS | भोपाल में युवक से जानवरों जैसा सलूक, युवक के गले में जंजीर डालकर धमकाया, आरोपी समीर, साजिद, फैजान गिरफ्तार@JournoPranay | @anchorjiya | @brajeshabpnews https://t.co/smwhXUROiK#MadhyaPradesh #Bhopal #CrimeNews pic.twitter.com/8ARKkMi5LV
— ABP News (@ABPNews) June 19, 2023
इस पूरे मामले पर राज्य के भीतर हिंदूवादी संगठन नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर फ़ौरन एक्शन लेते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा इस वीडियो जो दिख रहा है वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस मामले में हमने भोपाल पुलिस कमिश्नर को जांच आदेश दिया है और उन्हें आगामी 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
Bhopal, MP| I saw that video. I felt like it is a grievous incident. Such a behavior towards a human being is highly condemnable. I have instructed Bhopal Police Commissioner to probe this incident and take action within 24 hours: Narottam Mishra, MP Home Minister, on a viral… pic.twitter.com/wdYk9jMPmF
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 19, 2023
इस वीडियो में ऐसा साफ़ तौर पर नजर आ रहा है कि इन मवालियों के चंगुल में फंसा युवक गिड़गिड़ा रहा है। लेकिन इस घटना के पीछे की जो वजह बताई जा रही यही उसके मुताबिक सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर कुछ लोग विजय से नाराज हो गए। यह वीडियो टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक को डराया धमकाया जा रहा है। साथ ही धर्मांतरण करने का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित हाथ जोड़कर बोल रहा भाई मैं मियां भाई भी बन जाऊंगा बस एक बार मुझे छोड़ दो, लेकिन इसके बाद भी युवक उसके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते नजर आते हैं।
क्या है VIDEO में..
VIDEO में पीड़ित घुटनों के बल बैठा हुआ है। गले में पट्टा (बेल्ट) बंधा है। एक आरोपी बेल्ट खींचकर उसका गला कसते हुए कहता है- ‘कुत्ता बन, बोल भाई सॉरी…।’
युवक कहता है- ‘साहिल भाई मेरे बाप हैं, मेरे भाई के बड़े भाई हैं।’
आरोपी कहता है- ‘बोल, फैजान भाई मेरे भी पापा हैं।’
युवक कहता है- ‘फैजान भाई मेरे भाई हैं। मेरी मां, उनकी भी मां है। उनकी मां, मेरी मां हैं।’
इतने में एक अन्य आरोपी कहता है- ‘ये कैसी हरकतें कर रहा तू…, मैंने तेरा क्या किया था।’
युवक जवाब में कहता है- ‘साहिल भाई, अपनी मां की कसम मैंने आपसे सॉरी बोल तो दिया है स्टोरी पर, देखो न…।’
बेल्ट पकड़े आरोपी कहता है- ‘कुत्ते की तरह भौंक।’
पीड़ित उनसे कहता है- ‘मैंने कुछ नहीं किया, आपके दोस्तों ने कराया है सब।’
पीड़ित किसी शाहरुख का नाम लेते हुए कहता है- ‘उसके कहने पर ऐसा करा। वही डराता है, अपनी मां की कसम। मियां भाई बनने के लिए तैयार हूं।’
पढ़िए, पीड़ित ने शिकायत में क्या बताया…
पीड़ित पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी का रहने वाला है। पुलिस को शिकायत करते हुए उसने बताया, ‘घटना 9 जून की रात की है। मैं और मेरा दोस्त शाहरुख शादी में लैंडमार्क गार्डन गए थे। वहां से रात 12.30 बजे लौटे। शाहरुख टीला जमालपुरा का रहने वाला है। हम एक्टिवा पर थे। मैंने शाहरुख को फूटा मकबरा के नजदीक उतारा और अपने घर के लिए बढ़ गया।
राम मंदिर वाले रोड पर मुझे फैजान लाला, साहिल बच्चा और समीर मिले। इन्हें मैं पहले से जानता हूं। समीर ने मुझे रोककर तमाचे मारे। फैजान जेब की तलाशी लेने लगा। समीर दूर खड़ा होकर दोनों को उकसा रहा था। इतने में बिलाल, मुफीद और एक अन्य वहां आ गए। मुझे चाकू दिखाकर बाइक पर बैठा लिया। बाइक फैजान चला रहा था, समीर मुझे पकड़कर पीछे बैठा था। मेरी एक्टिवा की चाबी और दोनों मोबाइल छीन लिए। एक्टिवा यहीं छोड़ दी।
सभी मुझे गौतम नगर, पीजीबीटी कॉलेज के मैदान में ले गए। कोने में सुनसान इलाके में ले जाकर फैजान और साहिल ने गले में बेल्ट बांध दिया। समीर, बिलाल, मुफीद और साहिल ने मारपीट की। जेब में पड़े 700-800 रुपए निकाल लिए। वे मारते-पीटते हुए कह रहे थे- तू मियां बन जा। बडे़ का मांस खाने लग। तू डरपोक है, तेरे में जिगरा नहीं है।

Report By :- SURBHI TIWARI / HEENA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, भोपाल