Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तेज DJ बजाकर चोर ने युवती को उतारा मौत के घाट : युवती की हत्या के 8 आरोपी गिरफ्तार

0 458

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गाज़ियाबाद

गाज़ियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र से एक बहुत ही चौंका देने वाला खबर आया है. खबर सिद्धार्थ विहार इलाके में चोरी की है. जहा पर चोर एक घर में चोरी करने गए और घर में एक 23 साल की युवती को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मारपीट की आवाज घर से बाहर न जाए इसलिए आरोपी ने DJ की आवाज को तेज कर दिया था. लेकिन पड़ोसियों ने कुछ अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती के शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू की. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका के रिश्तेदारों ने ही चोरी के आरोप में महिला की खूब पीटा कि उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. पुलिस उन्हें पकड़ने की तलाश में लगी है. बताया जा रहा है कि मृतका पर 4 लाख की ज्वेलरी और कुछ कैश चुराने का आरोप था. युवती को डंडे और प्लास्टिक पाइप से उसे पीटा गया था.

युवती की हत्या के 8 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

आरोपी गिरफ्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक एरिया में चोरी के शक में 22 साल की युवती की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे और युवती के खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि लड़की चोरी से इनकार कर रही थी। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही थी, लेकिन जब तक वह लाठी-डंडों की पिटाई से बेसुध नहीं हो गई, तब तक उसे पीटते रहे। उसने पानी मांगा, लेकिन वह भी नहीं दिया। बाद में खून साफ कर उसके कपड़े भी बदल दिए, ताकि कोई सबूत न बचे। उसकी मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

इंदिरा कॉलोनी सिद्धार्थ विहार में 20 जून की रात समीना (22) की चोरी के शक में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। रमेश और हिना के बेटे का 19 जून को जन्मदिन था। इसमें रिश्तेदारों को बुलाया गया था। हिना को 20 जून को पता चला कि अलमारी में रखे उसके सोने के कंगन और अंगूठी गायब हैं। पार्टी में शामिल हुए सभी रिश्तेदारों को घर बुलाया गया। गहनों का कुछ पता नहीं चला। इस पर समीना और सानिया से भी पूछताछ हुई। इस दौरान समीना कुछ घबरा गई तो हिना और रमेश को उस पर शक हुआ। इसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

Report By :- SONAM TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गाज़ियाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309