Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बड़ा फैसला : तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग हत्याकांड मामले में पप्पू मंडल सहित 10 दोषी करार, 5 जुलाई को सुनायी जाएगी सजा

0 454

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

सरायकेला के बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग हत्याकांड मामले में कोर्ट ने10 आरोपियों दोषी करार दिया है. सरायकेला सिविल कोर्ट के एडीजे अमित शेखर की अदालत ने यह फैसला सुनाया है. इस मामले के दो आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. सभी दोषियों के खिलाफ सजा के बिंदु पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी. अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सरायकेला सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक अशोक कुमार राय ने 36 गवाहों की गवाही दर्ज करायी है.  

Know what happened in the Tabrez death case that then the accused will be  tried for murder - जानिये तबरेज मौत प्रकरण में क्या हुआ कि फिर आरोपियों पर  चलेगा हत्या का

- Advertisement -

मॉब लिंचिंग मामले में इन्हें कोर्ट ने पाया दोषी 
तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में डे बाई डे मामले की सुनवाई की जा रही थी. जिसमें सरायकेला सिविल कोर्ट के एडीजे अमित शेखर की अदालत ने सुनवाई करते हुए 10 आरोपियों को मॉब लिंचिंग की घटना में दोषी पाया है. कोर्ट ने जिन आरोपियों को दोषी पाया है  उसमें प्रकाश मंडल, कमल महतो, सुरनामू प्रभात, प्रेमचंद्र महली, मदन नायक, चामू नायक, महेश महली,विक्रांत मंडल, भीम सिंह मंडल और अतुल महली शामिल हैं. जबकि दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी किये गए हैं. 
Tabrez Lynching Police Files Charge Sheet, Drops Murder Charge: तबरेज को  भीड़ ने घंटों पीटा,अब पुलिस कह रही-हत्या का दोषी कोई नहीं
जाने क्या था मामला
बता दें कि 18 जून 2019 की रात में तबरेज अंसारी नामक व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की गई थी. जिसमें तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए थे. तबरेज अंसारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए  मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामलें में ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है. मॉब लिंचिंग की इस घटना के बाद झारखंड सहित देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था. 
Report By :- MANISHA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309