Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 बोरा डोडा किया बरामद

0 477

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के तुपुदाना इलाके से अफीम के डोडा की तस्करी की जा रही थी। खूंटी इलाके से मुढ़ी लदे ट्रक में छुपा कर अफीम का डोडा ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुपुदाना चौक के समीप मुढ़ी के बोरा में छुपे अफीम के डोडे वाली ट्रक को रोक लिया। पुलिस के रोकते ही चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 11 बोरा अफीम का डोडा बरामद किया है। तुपुदाना प्रभारी ने बताया कि अफीम और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरिया की गाड़ी से झारखंड के खूंटी से अफीम का डोडा भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

विशेष टीम बनाकर पुलिस ने की कार्रवाई
खूंटी से निकलकर रांची होते हुए रिंग रोड पकड़ना था। इस सूचना पर तुपुदाना थाना प्रभारी कन्हैया सिंह के नेतृत्व में एक टीम निकली और छापेमारी कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक के मालिक और अफीम के डोडा के तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

Report By :- ANKITA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309