Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कुत्ता घुमाने पर विवाद हुआ तो बैंक के गार्ड ने छत से की 8 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, जीजा-साले की मौत

0 482

NEWS DESK, NATION EXPRESS, इंदौर

हत्या की यह वारदात इंदौर के कृष्णबाग कॉलोनी में हुई. वहां कुत्ते को टहलाने के विवाद में एक शख्स ने पड़ोसियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. आरोपी एक बैंक का सुरक्षाकर्मी है

इंदौर में गुरुवार रात कुत्ता टहलाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया.इस विवाद के बीच दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली चलने की घटना में एक महिला की आंखें भी खराब हो गई.बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में महिला के साथ करीब पांच लोग घायल भी हुए हैं. इनमें चार महिलाएं और एक युवक शामिल है. 

- Advertisement -

 

24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात 

अपराध नगरी बन चुके इंदौर में सिविल इंजीनियर की हत्या को 24 घंटे भी नही बीते थे कि हत्या की दूसरी वारदात हो गई. हत्या की यह ताजा वारदात कृष्णबाग क्षेत्र की है. वहां एक युवक द्वारा कुत्ते को टहलाने के विवाद में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी युवक ने हवा में गोलियां भी चलाईं. इस गोलीबारी में चार महिलाएं और एक युवक गंभीर घायल हुए हैं. पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है. 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 अमरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना गुरुवार रात करीब साढे़ दस बजे की है. यहां कृष्णबाग कॉलोनी के सेक्टर बी में एक सुरक्षा गार्ड राजपाल सिंह राजावत और उसका परिवार निवासरत है. राजावत इंदौर में ही बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात हैं. उसके पास लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक भी है. राजावत के पास एक पालतू कुत्ता भी है. गुरुवार रात राजपाल अपने कुत्ते को टहलाने निकला था.

 

कौन कौन मारा गया इस झगड़े में 

राजावत के घर के समीप ही एक अन्य युवक विमल आमेचा भी रहता है. कुत्ता काट न ले इस डर से विमल ने राजावत के कुत्ते को पत्थर मारकर भगाना चाहा. पत्थर मारने पर राजावत नाराज हो गया. वह डराने के मकसद से अपने घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया. राजावत ने पहले तो हवाई फायर किए लेकिन इस बीच उसने सीधे सीधे गोलियां दागनी शुरू कर दीं. इस हमले में विमल आमेचा सहित राहुल वर्मा, प्रमोद आमेचा, सीमा, ज्योति, ललित, कमला और मोहित घायल हो गए.इस विवाद में विमल और राहुल गंभीर घायल हुए थे. दोनों की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं बाकी लोग बंदूक के छर्रे लगने से घायल हुए हैं.

Report By :- SHWETA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309